तुर्की के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है भारत: भूकंप पर पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा 

<p><em>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तुर्की में आए भूकंप में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि भारत इस त्रासदी से निपटने में मदद के लिए हर संभव सहायता देने को तैयार है। दक्षिण पूर्वी तुर्की और सीरिया में आज सोमवार तड़के 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों देशों में कम से कम 200 से ज्यादा हो गई है। यह संख्या 1000 से भी ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है। भूकंप के कारण&nbsp;सैकड़ों लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।&nbsp;</em></p>

तुर्की के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है भारत: भूकंप पर पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा 
06-02-2023 - 02:08 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तुर्की में आए भूकंप में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि भारत इस त्रासदी से निपटने में मदद के लिए हर संभव सहायता देने को तैयार है। दक्षिण पूर्वी तुर्की और सीरिया में आज सोमवार तड़के करीब चार बजे 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों देशों में 200 से ज्यादा लोगों के  मारे जाने और  सैकड़ों के घायल होने की खबर है। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 100स से भी ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के एक ट्वीट के जवाब में मोदी ने लिखा है , "तुर्की में भूकंप के कारण जनहानि और संपत्ति के नुकसान से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

ये भी पढ़ें : 7.8 रिक्टर पैमाने पर आये भीषण भूकंप के कई देशों में तबाही, सीरिया में 86, तुर्की में 53 की मौत, बढ़ सकता है यह आंकड़ा..!

बता दें कि तुर्की के गजियांटेप प्रांत में नूरदगी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में आए घातक भूकंप के बाद सीरिया में शुरुआती रिपोर्टों में 86 लोगों के मारे जाने की खबर थी और मात्र तुर्की के दक्षिणी प्रांतों में ही कम से कम 53 लोग मारे जाने की खबरें आई थीं। वहां सात प्रांतों में 440 घायल हो गए," गौरतलब है कि दक्षिण पूर्वी तुर्की और सीरिया में आज सोमवार तड़के करीब 4 बजे 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसकी वजह से इमारतें हिल गयीं और मलबे के ढेर में तब्दील हो गयीं. हालांकि राहत कार्य जारी हैं लेकिन अनेक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।इसीलिए  मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।