मां ने छीना फोन तो बच्चे ने तहस-नहस कर दिया घर!
मोबाइल के बिना जीवन अधूरा सा लगता है। अब माता-पिता बचपन से ही बच्चों को मोबाइल की आदत डाल देते हैं। वह रोता है तो उसके सामने मोबाइल रख देते हैं। ऐसे में बच्चा मोबाइल का आदी हो जाता है। जब पेरेंट्स उससे मोबाइल से दूर करते हैं तो वह रोने लगता है। लेकिन, 15 साल के एक बच्चे ने मां के फोन छीन लेने के बाद ऐसा हंगामा किया कि उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ज्यादातर हैरान और चौंकाने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है। इस 2.18 मिनट के वीडियो में साफ दिखता है कि एक घर अस्त-व्यस्त हाल में है। बहुत सारी चीजें जमीन पर टूटी पड़ी हैं। ऐसा लगता है कि बहुत जोर का भूकंप आया था। लेकिन, यह सारी तोडफ़ोड़ 15 साल के बच्चे ने की क्योंकि उसकी मां ने उससे फोन ले लिया था। घर का फ्रिज, टीवी, सोफा आदि जैसी घर की तमाम चीजें तहस-नहस हो चुकी हैं।
What's Your Reaction?