आप विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, घर में मिले थे 12 लाख कैश और अवैध हथियार

आप विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, घर में मिले थे 12 लाख कैश और अवैध हथियार
17-09-2022 - 10:15 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की दिल्ली शाखा ने कई घंटों की लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार, 16 सितंबर को आम आदमी पार्टी के विवादित रहे विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एसीबी) ने विधायक अमानतुल्लाह खान के घर समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी की और 12 लाख रुपये और एक बिना लाइसेंस वाला हथियार बरामद किया था।

एसीबी दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। एसीबी ने दो साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को खान को नोटिस जारी किया था। ओखला क्षेत्र से विधायक खान को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 2020 में दर्ज एक मामले में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
एसीबी दिल्ली शाखा के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को खान और उनके अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि एक जगह से 12 लाख रुपये की नकदी, एक बिना लाइसेंस वाला हथियार और कुछ कारतूस जब्त किए गए।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।