महारानी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा ब्रिटेन, 8 किमी लंबी लाइन और 14 घंटों के इंतजार के बाद आ रहा नंबर..!
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद शोकाकुल जनता की मीलों लंबी कतार देखकर ब्रिटिश सरकार ने शुक्रवार को लोगों को और लोगों को कतार में शामिल होने से रोक दिया। सरकार ने यह कदम महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनके भाई बहन के ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर हॉल में पहुंचने से कुछ घंटे पहले उठाया। कतार के बारे में जानकारी देने वाले लाइव ट्रैकर ने कहा कि कतार लंबी हो चली है और अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच चुकी है तथा लोगों को कतार का हिस्सा होने से छह घंटे के लिए ‘रोक’ दिया गया है क्योंकि इंतजार की घड़ी 14 घंटे तक बढ़ गयी है और महारानी के दर्शन करने वाली शोकाकुल जनता की कतार पांच मील अर्थात आठ किलोमीटर तक लंबी हो चुकी है।
यह कतार संसद से लेकर दक्षिण लंदन स्थित साउथवार्क पार्क तक और उसके बाद पार्क के चारों ओर घुमावदार स्थिति में पहुंच चुकी है।
चीनी प्रतिनिधि मंडल को जाने से रोका
इस बीच, चीनी अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को कथित तौर पर संसद के उस ऐतिहासिक हॉल में जाने से रोक दिया गया था, जहां दिवंगत महारानी का ताबूत रखा है। चीन के सुदूर-पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में अपने उइगर अल्पसंख्यक के साथ व्यवहार के खिलाफ बोलने के लिए बीजिंग द्वारा पिछले साल सात ब्रिटिश सांसदों को प्रतिबंधित करने बाद ब्रिटेन में चीनी राजदूत को संसद से एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
What's Your Reaction?