वाइब्रेंट गुजरात में मुकेश अंबानी की बड़ी घोषणा, आप भी जान लीजिए रिलायंस का प्लान
<p>वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में मुकेश अंबानी ने बड़ी घोषणा की है। अंबानी ने कहा है कि साल 2030 तक गुजरात की ग्रीन एनर्जी खपत में करीब आधा हिस्सा रिलायंस उत्पादित करेगा। इसमें काफी नौकरी के अवसर भी निकलेंगे।</p>
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में इस समय वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 चल रहा है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बड़ी घोषणा की है। अंबानी ने कहा है कि गुजरात के ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में अगले 10 वर्षों तक रिलायंस निवेश जारी रखेगा। साथ ही, कहा है कि साल 2030 तक गुजरात की ग्रीन एनर्जी खपत का करीब आधा हिस्सा, रिलायंस उत्पादित करेगा।
निर्माण शुरू हो चुका है
गुजरात, ग्रीन डेवलेपमेंट में वैश्विक नेता बनकर उभरे इसके लिए रिलायंस ने तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने जामनगर में 5,000 एकड़ क्षेत्र में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है। मुकेश अंबानी ने कहा, ‘इससे बड़ी संख्या में ग्रीन नौकरियां पैदा होंगी और ग्रीन प्रोडक्ट और सामग्रियों का उत्पादन संभव होगा जो गुजरात को हरित उत्पादों का अग्रणी निर्यातक बना देगा।’
12 लाख करोड़ का निवेश पिछले 10 साल में
गुजरात को अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि बताते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रिलायंस ने देश में करीब 12 लाख करोड़ का निवेश किया है। इसमें से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात राज्य में किया गया है। उन्होंने कहा कि सात करोड़ गुजरातियों के सपने पूरे करने के लिए रिलायंस कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
What's Your Reaction?