पलक मुच्छल और मिथुन बने हमसफर, शादी की तस्वीरें वायरल
<p><em><strong>पलक मुच्छल ने जहां लाल और गोल्डन कलर का बना हुआ ड्रेस पहन रखा है। वहीं, मिथुन स्टाइलिश कुर्ता पजामा पहने नजर आए।</strong></em></p>
गायिका पलक मुच्छल और गायक मिथुन ने शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पलक मुच्छल ने जहां लाल और गोल्डन कलर का बना हुआ ड्रेस पहन रखा है। वहीं, मिथुन स्टाइलिश कुर्ता पजामा पहने नजर आए।
बधाई देने के लिए पहुंचे कलाकार
पलक मुच्छल और मिथुन को शादी की बधाई देने के लिए कई कलाकारों ने रिसेप्शन में उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके अलावा कई कलाकार बतौर अतिथि विवाह समारोह में पहुंचे हैं। इसमें कैलाश खेर और सोनू निगम का नाम भी शामिल है। पलक और मिथुन ने एक-दूसरे के साथ कई फिल्मों के लिए गाने बनाए हैं। दोनों ने पहली बार आशिकी-2 के लिए एक साथ काम किया था।
पलक मुच्छल की आवाज काफी पसंद की जाती है। वह कई लोकप्रिय गानों को आवाज दे चुकी हैं। उन्होंने कई स्टेज शो में भी भाग लिया है। वहीं, मिथुन भी कई फिल्मों में संगीत दे चुके है। वह कई सिंगल भी बना चुके हैं।
What's Your Reaction?