हत्या फिर सेक्स..! भूतों पर लगाया आरोप पर पुलिस ने खोल दी पोल

हत्या फिर सेक्स..! भूतों पर लगाया आरोप पर पुलिस ने खोल दी पोल
11-09-2022 - 09:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आखिर कोई इंसान ऐसा कैसे कर सकता है, असम के उदलगुरी जिले में एक 23 साल के युवक ने हैवानित की सारी हदें पार कर दीं। उसने 42 वर्षीय महिला की हत्या कर दी लेकिन इस हत्या के बाद उसने मृतक के साथ सेक्स किया। यही नहीं, महिला का शव बरामद हुआ तो उसने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर महिला पर काले साये की अफवाह फैलाई। लोगों और महिला के परिवार को यकीन हो गया कि महिला के साथ सेक्स किसी अदृश्य शक्ति ने किया है। लेकिन, मामला खुला तो युवक की कारगुजारी सामने आ गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और महिला का शव 6 सितंबर को पोस्टमॉर्टम के लिए खोदकर निकाला गया।
आरोपी ने शुक्रवार को उदलगुरी सदर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे बलात्कार और हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। एक स्थानीय अदालत ने उसे शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
25 अगस्त को हुई घटना
घटना 25 अगस्त की है, जब महिला पास के नाले में नहाने गई थी। जब महिला नहा रही थी, तो आरोपी ने पीछे से जाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके साथ सेक्स किया। सेक्स करने के बाद उसके शव को फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि महिला का शव बरामद हुआ तो उसने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर यह ड्रामा फैलाया कि महिला की मौत अलौकिक शक्तियों के प्रभाव में हुई है। उसके घर के लोगों ने महिला का शव दफना दिया।
मायकेवालों ने निकलवाया शव
इधर, पीडि़ता के मायकेवालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्हें इस पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने पुलिस में शिकायत की और महिला का शव निकलवाकर उसका पोस्टमॉर्टम करने की मांग रखी। महिला का शव निकालकर पोस्टमॉर्टम किया गया।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।