बिहार के भावी मंत्री की इस ‘बधाई’ पर मुसलमान पीट रहे माथा
NULL
बिहार में जारी राजनीतिक उठापठक के बीच संभावित मंत्री तेज प्रताप यादव अपने एक बयान के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने मातम वाले पर्व मुहर्रम के मौके पर मुसलमानों को शुभकामनाएं दी है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया में कोहराम मचा हुआ है। लोग तेज प्रताप यादव के इस बयान को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।
तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?
तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं मुहर्रम पर अपने सभी मुस्लिम भाइयों को बधाई देता हूं। ढेर सारी शुभकामनाएं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब तेज प्रताप यादव अपने बयान के कारण मुश्किलों में फंसे हैं। इससे पहले भी उन्होंने अप्रेल 2022 में उत्तर प्रदेश में जारी बुलडोजर अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलतबयानी की थी। तब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तेज प्रताप के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें चेतावनी दी थी कि वे ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करें।
What's Your Reaction?