मुश्किलों में घिरे श्रीलंका को याद आये 'राम'

NULL

मुश्किलों में घिरे श्रीलंका को याद आये 'राम'
10-08-2022 - 10:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

श्रीलंका के नए टूरिज्‍म एंबेसडर सनत जयसूर्या ने कहा है कि उनका देश अब भगवान श्री राम से जुड़ी जगहों को प्रमोट करेगा ताकि भारतीय पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया जा सके। श्रीलंका इन दिनों भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इसके साथ ही इस देश से रामायण का भी गहरा नाता है। श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्था बड़े पैमाने पर टूरिज्म पर निर्भर थी। मगर आर्थिक संकट के चलते टूरिज्म भी चौपट हो चुका है।
इस साल मई में भारत वो देश था जिसने श्रीलंका के टूरिज्म सेक्टर में सबसे ज्यादा योगदान दिया था। यहां पर 5,562 भारतीय टूरिस्ट्स पहुंचे थे। इसके बाद यूके का नंबर था जहां से 3,723 टूरिस्ट्स श्रीलंका गए थे।
रावण की गुफा
साल 2017 में एक रिसर्च हुई थी जिसमें 50 ऐसे स्थानों को खोज निकाले का दावा किया गया था जिनका रिश्‍ता रामायण या कहें कि रामकथा से था। इसी रिसर्च में कहा गया था कि एक पहाड़ी में बनी गुफा में आज भी रावण का शव सुरक्षित है। रिसर्च में कहा गया है कि श्रीलंका में रैगला के जंगलो में एक चट्टान नुमा पहाड़ी है। इस पहाड़ी में एक गुफा है और गुफा में रावण का शव आज भी सुरक्षित रखा है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।