राष्ट्रीय सिनेमा दिवसः सिनेमाघरों में 16 सितंबर को मिलेगा केवल 75 रुपये का टिकट..!

राष्ट्रीय सिनेमा दिवसः सिनेमाघरों में 16 सितंबर को मिलेगा केवल 75 रुपये का टिकट..!
03-09-2022 - 04:39 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) और देश भर के सिनेमाघरों ने 16 सितंबर राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाने की घोषणा की है। इस दिन पूरे भारत में लगभग 400 सिनेमाघरों में 75 रुपये में फिल्म का टिकट देने का फैसला किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में फिल्म के टिकट की औसत कीमत 200-300 रुपये के बीच है। इस लिहाज से 16 सितंबर को सिनेमाघरों में बेहद 75 रुपये प्रति टिकट की दर फिल्म देखी जा सकेगी। टिकिट की दर पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, कार्निवल, मिराज और सिटी प्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवीटाइम, वेव, एम2के और डिलाइट सहित देशभर के सभी सिनेमाघरों लागू होगी।

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर सभी उम्र के दर्शकों को एक-साथ फिल्म देखने का आनंद मिलेगा। यह दिन सिनेमाघरों के सफलतापूर्वक फिर से शुरू होने का जश्न भी मनाता है। इसे मुमकिन बनाने वाले दर्शकों का शुक्रिया और यह उन दर्शकों के लिए एक निमंत्रण है, जिन्होंने अभी तक अपने पास के सिनेमाघरों में जाकर फिल्म नहीं देखी है.’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।