राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 : मतदाता अपने कर्तव्यों को पहचान जागरूक बनें ,जाने इस दिन की सारी जानकारी

<p>राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 : आज है राष्ट्रीय मतदाता दिवस। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में मतदान किसी त्योहार से कम नहीं होता है। हमारे देश भारत में हर वर्ष 25 जनवरी को मतदाता दिवस का आयोजन भी किया जाता है।इस दिन नागरिकों का ध्यान चुनाव और उसके महत्व की ओर जाता है। इस देश में निरपेक्ष और सुचारू चुनाव का जिम्मा भारत निर्वाचन आयोग के पास है।तो आइए इस लेख के माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानते हैं।</p>

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 : मतदाता अपने कर्तव्यों  को पहचान जागरूक बनें ,जाने इस दिन की सारी जानकारी
25-01-2024 - 12:35 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 क्या है राष्ट्रीय मतदाता दिवस

भारत निर्वाचन आयोग की संस्थापना 25 जनवरी,1950 को की गई थी। इस संस्थापना तिथि कोही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाए जाने की पहल की गई। इसे साल 2011 से मनाया जा रहा है। भारत में इस दिन सरकार द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन नागरिकों को ये भी बताया जाता है कि देश की तरक्की में उनकी भागीदारी का कितना महत्व है। एक वोट से ही देश की तकदीर में एक बड़ा आ सकता है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का इतिहास 

भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 1950 में की गई थी। जिसके बाद 25 जनवरी 2011 में इसकी 61वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। जब ही से इसे मनाने का निर्णय लिया गया। हमारे देश की तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने इसका शुभारंभ किया था।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य 

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों को लोकतंत्र के बारे में उजागर करना। इसके जरिए लोगों को मतदान का सही मतलब बताया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक किया जा सके।

पहली बार कब मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

साल 2011 में भारतीय निर्वाचन आयोग के 61वें संस्थापना दिवस पर पहले राष्ट्रीय मतदाता दिवस का पदार्पण किया गया था। इस का शुभारंभ तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने किया था। इस दिन नागरिकों को अपने कर्तव्यों को याद करवाया जाता है। किसी भी लोकतंत्र की मर्यादा मूल रूप से उसकी चुनावी प्रक्रिया पर निर्भर करती है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस आम नागरिकों को बतलाता है कि उनका एक वोट भी देश के हित में कितना निर्णायक सिद्ध हो सकता है।

कैसे मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस 

इस दिन मतदाता को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
इस दिन चुनावी प्रक्रिया में अच्छा प्रदर्शन करनेवाले लोगों को सम्मानित भी किया जाता है।
भाषण प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान, वोटर आईडी वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

भारतीय निर्वाचन आयोग

भारतीय निर्वाचन आयोग या चुनाव आयोग भारत में संघ एवं राज्य के चुनाव का संचालन करता है।
लोकसभा, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्य विभानसभाओ के चुनाव इसकी देखरेख में ही होते हैं।
संविधान के अनुच्छेद 324-329 भारतीय निर्वाचन आयोग से संबंधित हैं।
भारतीय निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी, 1950 को हुआ था।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।