एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दिया महाविकास अघाड़ी की नींव हिला देने वाला बयान..कहा, फिलहाल है पर कल रहेगी या नहीं इसका पता नहीं..!

<p><em>नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी प्रमुख&nbsp;शरद पवार ने चौंका देने वाले फैसले करने और बयान देने वालों में माहिर हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट और एनसीपी के साथ मिलकर बने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उनके बयान से लगता है कि महाविकास अघाड़ी का अस्तित्व बहुत लंबे समय नहीं रहने वाला है। उन्होंने कहा है कि महाविकास अघाड़ी फिलहाल तो है किंतु कल रहेगी या नहीं इसका पता नहीं..।</em></p>

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दिया महाविकास अघाड़ी की नींव हिला देने वाला बयान..कहा, फिलहाल है पर कल रहेगी या नहीं इसका पता नहीं..!
24-04-2023 - 11:22 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उल्लेखनीय है कि उद्धव ठाकरे लंबे समय से आगामी चुनाव एक साथ लड़ने की बात कहते रहे हैं लेकिन इसके उलट एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि एमवीए के तीनों घटक दल एकसाथ चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस पर भी कोई फैसला नहीं हुआ है। दरअसल में शरद पवार से पूछा गया था कि वर्ष 2024 के चुनाव में एमवीए के घटक दल साथ मिलकर लड़ेंगे? इसके अलावा क्या वंचित बहुजन अघाड़ी को भी एमवीए में शामिल किया जायेगा? तो  इसके जवाब में एनसीपी प्रमुख ने कहा, 'प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ इस विषय पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। हमने सिर्फ कर्नाटक चुनाव में इसके साथ गठबंधन किया है। हालांकि, एमवीए चुनाव में एकसाथ लड़ेगी इस पर अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। अभी सीट शेयरिंग समेत कई मुद्दे हैं जिनपर अभी चर्चा होना बाकी है इसलिए साथ में चुनाव लड़ने के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।

उधर, इस मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा, 'महाविकास अघाड़ी अभी कायम है और आगे भी रहेगी। हम सब मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। शरद पवार के बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है। मेरी आज सुबह शरद से बात हुई है। ऐसा कुछ भी नहीं है।'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।