हम्म.. तो नीतीश बाबू कॉलेज में इनको उचक-उचक कर देखते थे..!

<p><em><strong>इस मौके पर भी उन्होंने बिहार के उन लापरवाह शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दे डाली, जो वेतन तो लेते हैं लेकिन बच्चों को पढ़ाते नहीं हैं।</strong></em></p>

हम्म.. तो नीतीश बाबू कॉलेज में इनको उचक-उचक कर देखते थे..!
12-11-2022 - 07:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ज्ञान भवन में आयोजित शिक्षा दिवस समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर भी उन्होंने बिहार के उन लापरवाह शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दे डाली, जो वेतन तो लेते हैं लेकिन बच्चों को पढ़ाते नहीं हैं। अपनी कॉलेज लाइफ के बारे में भी कुछ मजेदार बातें बताते हुए नीतीश ने कहा कि कॉलेज के समय में जब कोई लड़की आती दिखती थी, तो हम लोग उचक-उचक कर देखते थे।
मोबाइल के चक्कर में नहीं रहें युवा
दरअसल, सीएम नीतीश मोबाइल में लगे रहने वाले युवाओं को मैसेज दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर अच्छी चीजों के लिए समय देना ठीक है। इस पर निर्भर हो जाना बिल्कुल सही नहीं है। हमें अपने आसपास के लोगों से मिलना-जुलना और बात करना चाहिए। उन्हें खुद ऐसा लगा कि मोबाइल की लत बढ़ रही है, तो इसे छोड़ दिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।