जोधपुर डिजिफेस्ट 2022 जॉब फेयर में पहले दिन 3400 से अधिक को रोजगार, 800 अपाॅइंटमेंट लेटर

<p><em><strong>मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का इक्कीसवीं सदी का आईटी का सपना पूरा हो रहा है।</strong></em></p>

जोधपुर डिजिफेस्ट 2022 जॉब फेयर में पहले दिन 3400 से अधिक को रोजगार, 800 अपाॅइंटमेंट लेटर
12-11-2022 - 07:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जोधपुर डिजिफेस्ट 2022 में युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी रही है। पहले दिन 9500 से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया। इसमें लगाए गए जॉब फेयर में 270 से अधिक कंपनियों ने हजारों युवाओं के साक्षात्कार लिए। पहले दिन 3400 से अधिक को रोजगार के अवसर मिले और 800 से अधिक युवाओं को कंपनियों ने नियुक्ति पत्र सौंपे। उच्चतम वार्षिक पैकेज 18 लाख रुपए रहा।
शुक्रवार को जोधपुर के राजकीय पॉलिटेक्नीक कॉलेज में तीन दिवसीय डिजिफेस्ट के पहले दिन जॉब फेयर और स्टार्टअप एक्सपो के अवलोकन के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का इक्कीसवीं सदी का आईटी का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जयपुर के बाद जोधपुर डिजिफेस्ट में भी युवा उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और जॉब फेयर में उन्हें नौकरियां भी मिल रही हैं।
स्टार्टअप एक्सपो में 20 से अधिक सत्र
इस अवसर पर आयोजित स्टार्टअप एक्सपो में युवाओं ने विभिन्न स्र्टाअअप सत्रों में उत्साह के साथ  भाग लिया। इन सत्रों को रूमा देवी, अध्यक्ष- ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान, महावीर प्रताप शर्मा, अध्यक्ष, टाई इंडिया एंजल्स एंड रेन, नेहा नागर, कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर, सलोनी गौर, कंटेंट क्रिएटर, हास्य अभिनेता और इन्फ्लुएंसर, शिवानी कपिला, यूट्यूबर, रूही यूट्यूबर और प्रतीक मुथा, कंटेट क्रिएटर सहित अनेक विशेषज्ञों ने संबोधित किया।
डिजिटल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास 13 को
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार, 13 नवम्बर को जोधपुर में बनने जा रही राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे। साथ ही, वे जोधपुर और पाली के इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।