अपनी नई संसद...! देखकर दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा

<p><em><strong>नई संसद का वीडियो सामने आ गया है। वीडियो में नई संसद की नक्काशी और स्थापत्य कला का नजारा देखा जा सकता है। नई संसद को बनने में करीब ढाई साल का वक्त लगा है। चार मंजिला इस इमारत की नक्काशी जबरदस्त है।</strong></em></p>

अपनी नई संसद...! देखकर दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा
27-05-2023 - 01:33 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश की नई संसद का उद्घाटन से पहले वीडियो आ गया है। विहंगम और बेहतरीन नजारे वाली संसद का वीडियो भी बेहद जबरदस्त है। पीएम नरेंद्र मोदी 28 मई को नई संसद का उद्घाटन करने वाले हैं। इस वीडियो में संसद के गेट से लेकर लोकसभा और राज्यसभा में बैठने से लेकर इसकी नक्काशी तक दिखाई दे रही है। हालांकि, नई संसद के उद्घाटन पर पक्ष और विपक्ष में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल नई संसद के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर रहे हैं।
नई संसद की छत पर अशोक स्तंभ शान से लगा हुआ है। इसके गेट पर सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। 4 मंजिला इस भवन में हरियाली का भी खास ध्यान रखा गया है। नई संसद करीब ढाई साल के रिकॉर्ड वक्त में बनकर तैयार हुआ है।
कहां बैठेंगे पीएम मोदी
संसद में स्पीकर के दायीं तरफ सत्ता पक्ष के लिए होता है, वहीं बायीं तरफ वाला हिस्सा विपक्ष का होता है। पुरानी संसद की तरह ही लोकसभा की सीटें यहां भी हरी हैं जबकि राज्यसभा की लाल। नई संसद का निर्माण पुरानी संसद भवन के ठीक बगल में किया गया है। लोकसभा में स्पीकर के बैठने के ठीक ऊपर अशोक चक्र लगा हुआ है। नई लोकसभा में सेंट्रल हॉल नहीं है। लोकसभा में बेहतरीन कालीन बिछा हुआ है।
पीएम मोदी का ट्वीट
नई संसद का वीडियो आने के बाद पीएम मोदी ने लोगों से नई संसद के वीडियो को सम्मान से जोड़ दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि नई संसद का भवन! सभी भारतीयों को गर्व से भर देगा। इस वीडियो के जरिए इस खूबसूरत इमारत की तस्वीरें दिखती हैं। मैं सभी से खास आग्रह करता हूं कि इस वीडियो अपनी आवाज में शेयर करें। मैं उसमें से कुछ वीडियो को रीट्वीट करूंगा। 
राज्यसभा भी बड़ी और विहंगम
राज्यसभा में भी सभापति के आसन के ऊपर अशोक चक्र लगा हुआ है। राज्यसभा में लाल कालीन का इस्तेमाल किया गया है। राज्यसभा में दो बड़े स्क्रीन लगे हुए हैं जबकि स्पीकर के ठीक सामने राज्यसभा के अधिकारियों के बैठने की जगह है। नई संसद अत्याधुनिक है। हर सीट पर सांसदों के लिए स्क्रीन लगी हुई है।

 <

>

उमर अब्दुल्ला बोले- देर आयद, दुरुस्त आयद
21 दलों के नया संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार के बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने इसकी सराहना करते हुए इसे भव्य बताते हुए कहा नया संसद भवन स्वागत योग्य है और यह भव्य दिखता है। अब्दुल्ला ने कहा कि जब वह लोकसभा सदस्य थे, तब उनके कई सहकर्मी एक नये और बेहतर संसद भवन की जरूरत को लेकर अक्सर बातें किया करते थे। 
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा, ‘इसके उद्घाटन को लेकर मचे घमासान को कुछ क्षणों के लिए एक तरफ रख देते हैं। यह (नया संसद भवन) स्वागत करने योग्य है। पुराने संसद भवन का शानदार योगदान रहा है, लेकिन वहां कुछ वर्षों तक काम करने वाले व्यक्ति के तौर पर, हममें से बहुत से लोग नये और बेहतर संसद भवन की जरूरत के बारे में अक्सर आपस में बात करते थे।’ उन्होंने कहा कि ‘देर आये दुरुस्त आये, और यह (नया संसद भवन) भव्य दिखती है।’
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।