Dhanu Rashifal 2023 : परिवार में तनाव साल के अंत तक समाप्त हो जाएगा, पुरुषार्थ के बल पर परिस्थितियों को अनुकूल बनाएंगे एवं धन अर्जन करेंगे

<p><strong>Dhanu Rashifal 2023 : अंग्रेजी नववर्ष 2023 शुरू होने में अब चंद दिन ही शेष रह गये हैं। न्यूजठिकाना परिवार की मनोकामना है कि नया वर्ष सभी के जीवन में शुभता लेकर आए। सभी की यह जानने को लेकर जिज्ञासा रहती है कि आने वाला नया साल उनके लिए कैसा रहने वाला है। सभी राशियों के जातकों विशेषरूप से न्यूजठिकाना के पाठकों की इस जिज्ञासा का निवारण कर रहे हैं प्रख्यात ज्योतिषी विष्णुजी..</strong></p> <p><strong>अब पढ़िए Dhanu&nbsp;Rashifal 2023</strong></p>

Dhanu Rashifal 2023 : परिवार में तनाव साल के अंत तक समाप्त हो जाएगा, पुरुषार्थ के बल पर परिस्थितियों को अनुकूल बनाएंगे एवं धन अर्जन करेंगे
23-12-2022 - 10:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

वर्ष 2023 में विभिन्न ग्रहों के गोचर के आधार पर यह Mithun Rashifal 2023 तैयार किया गया हैहालांकि यह Mithun Rashifal 2023 भविष्यवाणी एक समूह विशेष के लिए संभावित परिणामों को प्रदर्शित करता है लेकिन व्यक्ति विशेष के लिए उसकी कुंडली का विस्तृत अध्ययन कर कुंडली विशेष में ग्रहों की स्थिति के अनुसार बदलाव अपेक्षित है।

Dhanu Rashi के जातकों के लिए जनवरी के महीने में राहु महाराज के आपके पंचम भाव में होने के कारण प्रेम संबंधों एवं बुद्धि में एक तरह की भ्रम की स्थिति रहेगी l आपकी सोचने-समझने की क्षमता का ह्रास होने के कारण वैवाहिक जीवन एवं कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है l

फरवरी महीने में Dhanu Rashi वालों को मेहनत के बल पर कुछ ऐसे कार्य करेंगे जिसे आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी l आप अपने दोस्त एवं रिश्तेदारों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे l इससे नौकरी एवं व्यापार तथा सामाजिक स्तर पर आपकी मान सम्मान में वृद्धि होगी l

मार्च का महीना Dhanu Rashi वालों को दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आप और आपके जीवनसाथी के बीच उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। एक दूसरे से कहासुनी हो सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो उसमें भी कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। हालांकि आपके भाई-बहनों के सहयोग से आपको सफलता भी मिलेगी।

अप्रैल माह में Dhanu Rashi वालों को पंचम भाव में गुरु महाराज एवं सूर्य देवता के राहु के द्वारा पीड़ित होने के कारण आपकी बुद्धि पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा l पांचवा भाव संतान, प्रेम संबंध एवं बुद्धि का भाव होने के कारण जीवन में इन क्षेत्रों में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा l

मई से अगस्त के बीच खासतौर से राहु - बृहस्पति का गुरु - चांडाल दोष प्रभाव दिखाएगा जिससे आप कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं, जो आपके जीवन में परेशानियां दिखा सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी समस्या रहेगी और एक दूसरे को समझ पाने में परेशानी होगी। इसकी वजह से आपके रिश्ते में भी खराबी की स्थिति आ सकती है। आपकी संतान की संगति पर आपको ध्यान देना होगा क्योंकि उनकी संगति बिगड़ सकती है या फिर उनके स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। आपका भी स्वास्थ्य इस दौरान पीड़ित रह सकता है और उदर रोगों में बढ़ोतरी कर सकता है।

सितंबर का महीना Dhanu Rashi वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता लेकर आ सकता है। आप खूब मेहनत करेंगे और आपके पदभार में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी पदोन्नति के योग भी बनेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थितियां रहेंगी लेकिन आप थोड़े उग्र होकर अपना काम कराना पसंद करेंगे। इस कारण आप के विरुद्ध कोई षड्यंत्र भी हो सकता है।

अक्टूबर का महीना कई तरीके से महत्वपूर्ण साबित होने वाला है l पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा l आप के वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे एवं भरपूर सहयोग देंगे l आप अपने पुरुषार्थ के बल पर परिस्थितियों को अनुकूल बनाएंगे एवं धन अर्जन करेंगे l नवंबर और दिसंबर के महीने बहुत अच्छे रहेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपके प्रयास अच्छे होंगे, निर्णय लेने की क्षमता में अच्छी वृद्धि होगी। 30 अक्टूबर को राहु चतुर्थ भाव में आएंगे और पंचम भाव में अकेले बृहस्पति रहेंगे तो आपको संतान से संबंधित अच्छे परिणाम मिलेंगे। शिक्षा में भी विद्यार्थियों को उत्तम सफलता के योग बनेंगे और आपकी आमदनी में भी इजाफा होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।