Kark Rashifal 2023 : गर्म मिजाज पर नियंत्रण रखें, कार्यक्षेत्र में उथल-पुथल की संभावना, गुरु या गुरु समान लोगों का सहयोग मिलेगा

<p><strong>Kark Rashifal 2023 :&nbsp; </strong><em>अंग्रेजी नववर्ष 2023 शुरू होने में अब चंद दिन ही शेष रह गये हैं। न्यूजठिकाना परिवार की मनोकामना है कि नया वर्ष सभी के जीवन में शुभता लेकर आए। सभी की यह जानने को लेकर जिज्ञासा रहती है कि आने वाला नया साल उनके लिए कैसा रहने वाला है। सभी राशियों के जातकों विशेषरूप से न्यूजठिकाना के पाठकों की इस जिज्ञासा का निवारण कर रहे हैं प्रख्यात ज्योतिषी विष्णुजी</em>..</p>

Kark Rashifal 2023 : गर्म मिजाज पर नियंत्रण रखें, कार्यक्षेत्र में उथल-पुथल की संभावना, गुरु या गुरु समान लोगों का सहयोग मिलेगा
22-12-2022 - 09:25 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अब पढ़िए Kark Rashifal 2023

वर्ष 2023 में विभिन्न ग्रहों के गोचर के आधार पर यह Kark Rashifal 2023 तैयार किया गया है। हालांकि यह भविष्यवाणी एक समूह विशेष के लिए संभावित परिणामों को प्रदर्शित करता है लेकिन व्यक्ति विशेष के लिए उसकी कुंडली का विस्तृत अध्ययन कर कुंडली विशेष में ग्रहों की स्थिति के अनुसार बदलाव अपेक्षित है l

कर्क (Kark Rashifal) राशि के जातकों के लिए जनवरी महीने में मध्य तक दांपत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है जिसके फलस्वरूप जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है l 17 जनवरी के बाद शनि के कुंभ राशि में गोचर के पश्चात दांपत्य जीवन में कुछ राहत अवश्य मिलेगी l पंचमेश एवं दशमेश मंगल महाराज के एकादश भाव में गोचर करने के कारण आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी l भाग्य भाव में गुरु महाराज के अपनी राशि में स्थित होने के फलस्वरुप भाग्य का एवं गुरु समान व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा l

फरवरी माह में Kark Rashifal  वाले पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसके साथ ही संतान पक्ष को लेकर भी कुछ चिंताएं हो सकती है l लेकिन, दांपत्य जीवन में कोशिश करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं l यह समय आर्थिक स्थिति के हिसाब से कुछ राहत देने वाला होगा l मार्च तक ऐसी ही परिस्थितियां रहेंगी।

अप्रैल के महीने Kark Rashifal वालों को देव गुरु बृहस्पति के सहारे आपका कहीं ट्रांसफर करा सकते हैं। उसके बाद जब गुरु का गोचर आपके दशम भाव में होगा तो कार्यक्षेत्र में फिर अदला-बदली की संभावना बन सकती है। आप इस दौरान कोई नई नौकरी प्राप्त कर सकते हैं जिसमें आपको अपनी काबिलियत दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। हल्का सा मानसिक और काम का दबाव आपके ऊपर जरूर होगा लेकिन आप उससे बहुत बढ़िया तरीके से बाहर निकल आएंगे।

मई के महीने में Kark Rashifal वाले अपने गर्म मिजाज पर थोड़ा काबू पाने की कोशिश करें क्योंकि इस समय आप के गुस्से के चलते आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है l

जून के महीने में Kark Rashi वालों के लिए विदेश जाने के योग बन सकते हैं। खर्चों में थोड़ी तेजी बनी रहेगी और दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी लेकिन व्यापार अच्छी तेजी से आगे बढ़ेगा जिससे आप राहत महसूस कर सकते हैं। संतान को लेकर आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

जुलाई के महीने में Kark Rashi वालों के लिए अथक प्रयासों एवं अच्छी योजनाओं का लाभ अवश्य मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी l अति आत्मविश्वास की वजह से आपके अंदर एक प्रकार का अहम भाव जगह बना सकता है जो आपके दांपत्य जीवन को प्रभावित कर सकता है l

अगस्त और सितंबर का महीने Kark Rashifal वालों के लिए मेहनती और रिस्क लेने वाला बनाएगा। आप चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों को कोई समस्या हो सकती है लेकिन उनका सहयोग और समर्थन आपके साथ रहेगा। आपको साथ काम करने वाले लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि वह आपके विरुद्ध कोई गलत कदम उठा सकते हैं।

अक्टूबर के महीने में Kark Rashifal वालों के लिए कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आप कोई बड़ी गाड़ी भी खरीद सकते हैं जो काफी मजबूत होगी और देखने में भी अच्छी होगी। हालांकि इसी दौरान आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है इसलिए आपको उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा।

नवंबर के महीने में Kark Rashi वालों के लिए प्रेम जीवन में अच्छे संकेत मिलेंगे। आप अपने प्रियतम के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं और राहु के आपके नवम भाव में आ जाने से कार्यक्षेत्र में चली आ रही चुनौतियां भी कम होने लगेगी और आपको अच्छे आर्थिक लाभ प्राप्त होने लगेंगे।

दिसंबर का महीना Kark Rashi वालों के लिए भी अनुकूल ही रहने की संभावना है। इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी स्थिति कायम रख पाएंगे। दांपत्य जीवन में भी तनाव में कमी आएगी। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा और आपकी कार्यकुशलता आपके लिए बहुत काम करती नजर आएंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।