Pan Card Aadhar Card Link : राहत की खबर... आधार को पैन से लिंक करने की मिल गई मोहलत, चेक करें ऑनलाइन स्टेटस और आवेदन प्रक्रिया

<p><em><strong>Pan Card Aadhar Card Link :&nbsp;सरकार ने पैन से आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख को तीन महीने आगे बढ़ा दिया गया है&nbsp;यानी कि अब इनके लिंकिंग की आखिरी तारीख 30 जून, 2023 हो गई है।</strong></em></p>

Pan Card Aadhar Card Link : राहत की खबर... आधार को पैन से लिंक करने की मिल गई मोहलत, चेक करें ऑनलाइन स्टेटस और आवेदन प्रक्रिया
29-03-2023 - 08:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अगर आपने अब तक आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं किया है तो आपके लिए थोड़ी राहत की खबर आई है। सरकार ने पैन से आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख को तीन महीने आगे बढ़ा दिया गया है। यानी कि अब इनके लिंकिंग की आखिरी तारीख 30 जून, 2023 हो गई है। ऐसे में अगर आपने यह काम नहीं किया है तो इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें।  

आपका आधार पैन कार्ड से लिंक है या नहीं इसके लिए आज हम आप इसकी चेक स्टेटस प्रक्रिया के बारे में इस आर्टिकल में जान सकते हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया से अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें स्टेटस
आपका पैन कार्ड आपके आधार कार्ड से लिंक है या नहीं इसे ऑनलाइन तरीके से जाना जा सकता है। इसके लिए बस कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके लिंक स्टेटस को जाना जा सकता है।
1. सबसे पहले आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।
2. होमपेज पर क्विक लिंक्स चुनें, जिसमें लिंक आधार स्टेटस का विकल्प चुनें। 
3. लिंक आधार स्टेटस विकल्प को चुनने के बाद पैन और आधार नंबर डालें, जिसके बाद एक पॉप-अप संदेश दिखाई देगा।
4. अगर आधार और पैन लिंक हैं, तो संदेश आएगा- आपका पैन पहले से ही दिए गए आधार से जुड़ा हुआ है। अगर नहीं तो एक मैसेज आएगा- पैन आधार से लिंक नहीं है।
5. इसके बाद आधार को पैन से जोड़ने के लिए ‘लिंक आधार’ पर क्लिक करें, जिसके बाद मैसेज आएगा आधार-पैन लिंकिंग अनुरोध सत्यापन के लिए यूआईडीएआई को भेज दिया गया है।
6. ‘लिंक आधार स्टेटस’ पर क्लिक करके बाद में स्थिति की जांच करें।

एसएमएस के जरिए भी जांच सकते हैं स्टेटस
अगर आप वेबसाइट द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया में नहीं जाना चाहते हैं तो एसएमएस के जरिए भी इसके स्टेटस की जांच की जा सकती है। इसके लिए करदाता को 567678 या 56161 पर एसएमएस भेजना होगा। इसके बाद आधार पैन से जुड़ा है या नहीं, इसकी जानकारी मिल जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।