सेठ की दिलदारी तो देखो...! एंप्लॉयीज की ‘घर बैठी’ पत्नियों को भी हर महीने सैलरी

<p><em><strong>कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार का भी ख्याल रखने की अनोखी पहल करने वाली कंपनी एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज ने बड़ा तोहफा देते हुए कर्मचारियों के साथ-साथ उनकी पत्नियों को भी बड़ा गिफ्ट दिया है।</strong></em></p>

सेठ की दिलदारी तो देखो...! एंप्लॉयीज की ‘घर बैठी’ पत्नियों को भी हर महीने सैलरी
24-05-2023 - 10:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जरा सोचिए, जिस ऑफिस में आपके पति काम करते हैं, वहां से सैलरी आपके बैंक अकाउंट में पहुंचे तो कैसा लगेगा। आपको भले ही यह कल्पना लगे लेकिन खबर बिल्कुल सच्ची है। दफ्तर में काम आपके पति करेंगे और घर बैठे सैलरी आपके खाते में आएगी। इस कंपनी ने फैसला किया है कि वो कर्मचारियों के साथ-साथ उनकी पत्नियों को भी सैलरी देगी। 25 साल पूरे होने पर इस कंपनी के बॉस ने अपने कर्मचारियों को यह 30 करोड़ रुपये का तोहफा दिया है।
कर्मचारियों की पत्नियों को तोहफा
यूएई के शारजाह में रहने वाले भारतीय बिजनेसमैन सोहन रॉय ने साल 2021 में इसकी पहल की। जिन कर्मचारियों की पत्नी हाउसवाइफ हैं या कोई काम नहीं करती हैं, उन्होंने उन्हें भी कंपनी की ओर से सैलरी दिए जाने के फैसला किया। कितनी सैलरी मिलेगी इसका भी फॉर्मूला बना लिया गया। कर्मचारी के टेकहोम सैलरी का 25 प्रतिशत उनकी पत्नियों को देने का फैसला किया गया। यह लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्होंने कंपनी में 3 साल पूरे कर लिए हैं।
कंपनी से सीईओ सोहन रॉय ने कहा कि पति जितना कमाएंगे, उसका 25 प्रतिशत पत्नियों को जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान कंपनी ने अपने कर्मचारियों के साथ-साथ उनकी पत्नी को भी सैलरी देने का फैसला लिया था।
30 करोड़ का तोहफा
कंपनी ने ‘सिल्वर जुबली गिफ्ट’ के तौर पर अपने कर्मचारियों को 30 करोड़ कैश के साथ-साथ इंक्रीमेंट दिया है। इसके अलावा कर्मचारियों के अलावा उनके फैमिली मेंबर्स यानी माता-पिता, पत्नी और बच्चों के लिए खास तोहफे का ऐलान किया है।
कौन हैं सोहन रॉय
सोहन रॉय एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ हैं। मूल रूप से भारतीय सोहन रॉय की कंपनी का हेडक्वार्टर यूएई में है। कभी मरीन इंजीनियर रहे सोहन रॉय ने इस कंपनी की शुरुआत की। साल 1998 में उन्होंने एरीज मरीन एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज की शुरुआत की। बिजनेस के साथ-साथ वे फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े रहते हैं। उनकी कंपनी में 2200 से अधिक कर्मचारी हैं। उनका कारोबार 25 देशों में है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।