नीतीश कैबिनेट का विस्तार, भाजपा-जेडीयू कोटे के 21 मंत्रियों ने ली शपथ

<p>बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ। जेडीयू से 9 और बीजेपी से 12 नेता मंत्री बने हैं। अब प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत 30 मंत्री हो गए हैं।</p>

नीतीश कैबिनेट का विस्तार, भाजपा-जेडीयू कोटे के 21 मंत्रियों ने ली शपथ
16-03-2024 - 10:29 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। बिहार में एनडीए सरकार के गठन के 46 दिन बाद कैबिनेट का विस्तार किया गया है। अब प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत 30 मंत्री हो गए है। शुक्रवार को 21 नए मंत्रियों ने शपथ लिया है। इससे पहले 9 मंत्रियों ने ही शपथ ले लिया था। जेडीयू से 9 और बीजेपी से 12 नेता मंत्री बने हैं। मंत्रिमंडल में 6 नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। नीरज कुमार बबलू, मंगल पांडे, रेणु देवी, संतोष सिंह, सुरेंद्र मेहता, केदार गुप्ता,  रत्नेश सदा, जमा खान, जयंत राज,  कृष्णनंदन पासवान ने मंत्रिपद की शपथ ली है।
इसके साथ ही हरि सहनी, जनक राम, सुनील कुमार, शीला मंडल, महेश्वर हजारी, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, मदन सहनी, लेसी सिंह और अशोक चौधरी ने भी मंत्रिपद की शपथ ली है। बता दें कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 30 मंत्री बन गए हैं। अभी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 9 मंत्री हैं, जिनमें भाजपा के सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम हैं।
बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार, जदयू के विजय कुमार चैधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह शपथ ले चुके हैं। यानी 27 मंत्री और शपथ ले सकते हैं। बता दें कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास में मुलाकात की थी। इसके बाद सीएम के प्रधान सचिव राजभवन पहुंचे और संभावित मंत्रियों की लिस्ट राज्यपाल को सौंपी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।