अठत्तर वर्षीय बुजुर्ग के दस किलो ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन

<p><em>सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर&nbsp;से संबंद्ध आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. संदीप गुप्ता ने हनुमानगढ़ के नेठराणा निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग बुधराम के जांघ में फैली कैंसर की दस किलो गांठ का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया।&nbsp;</em></p>

अठत्तर वर्षीय बुजुर्ग के दस किलो ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन
17-09-2023 - 01:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

5 घंटे चला ऑपरेशन 
कैंसर सर्जन डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि पांच घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के दौरान 10 किलो की गांठ सफलतापूर्वक निकाल ली गई, इस दौरान मरीज के मांसपेशियों, रक्तवाहिनियों, नर्वज आदि को बचाया गया। 

मरीज लम्बे समय से अपने पैर में फैले ट्यूमर से परेशानी का सामना कर रहा था, इस दौरान उन्हें चलने फिरने उठने बैठने, तथा दैनिक कार्य करने के लिए मुश्किल हो रही थी। सभी जांचों के बाद मरीज के ऑपरेशन का निर्णय लिया गया।  अब मरीज की हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद आगे के उपचार के लिए किमोथैरेपी, रेडियो थैरेपी करने पर विचार किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।