Fifa World Cup 2022 : नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप में राष्ट्रध्वज को उल्टा लहराया और जमीन पर भी घसीटा..!

<p><em><strong>नोरा फतेही ने&nbsp; &lsquo;</strong></em>Fifa World Cup 2022<em><strong>&rsquo; में फैन फेस्ट के मंच पर परफॉर्म किया था। यहां उन्होंने &lsquo;जय हिंद&rsquo; के नारे भी लगाए लेकिन उनकी एक हरकत ने सारा मजा किरकिरा दिया।</strong></em></p>

Fifa World Cup 2022 : नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप में राष्ट्रध्वज को उल्टा लहराया और जमीन पर भी घसीटा..!
02-12-2022 - 06:50 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नोरा फतेही इन दिनों Fifa World Cup 2022 के लिए Qatar में हैं। यहां उनकी परफॉर्मेंस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। नोरा ने वहां पहुंचकर देश का नाम रौशन किया, इसके लिए लोग उनकी तारीफ तो कर ही रहे हैं। साथ ही, उनकी एक उल्टी हरकत के चलते नोरा ट्रोलर्स के निशाने पर भी हैं। दरअसल उन्होंने स्टेज पर भारत का झंडा लहराया और फीफा विश्व कप 2022 फैन फेस्ट में जय हिंद के नारे लगाए। वह मंच पर खड़ी हुईं और गर्व के साथ तिरंगा लहराया। दोहा के अल बिद्दा पार्क में हो रहे इस सेलिब्रेषन के कई वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं। इनमें से एक में देखा गया कि नोरा ने तिरंगे को गलत तरीके से पकड़ा है।
तिरंगे के अपमान पर ट्रोल हो रहीं नोरा फतेही
Fifa World Cup 2022 में नोरा ने ‘लाइट द स्काई एंथम’ को खचाखच भरे स्टेडियम में परफॉर्म किया। फीफा फैन फेस्ट 2022 के मंच पर नोरा के जय हिंद का नारा लगाने और भारत का झंडा लहराने का वीडियो एक फैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में उन्होंने सिल्वर स्टिलेटोस के साथ सिल्वर ग्लिटर वाली ड्रेस पहनी थी। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने तिरंगा थामा और कहा, ‘जय हिंद।’ उन्होंने आगे कहा, ‘क्या मैं जय हिंद सुन सकती हूं?’ दर्शकों ने भी ‘जय हिंद’ के नारे लगाए। लेकिन इस बीच उन्होंने एक बार तिरंगे को उल्टा पकड़ लिया था, जिसके लिए उन्हें खूब सुनाया गया। दूसरा, उन्होंने तिरंगे को बहुत गलत तरीके से उठाया और उसे फेंका भी गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।