चीन के लिए आसान नहीं ताइवान, हमले को चाहिए 20 लाख सैनिक !
NULL
नैन्सी पेलोसी की यात्रा को लेकर चिढ़ा चीन अपने युद्धपोत और परमाणु पनडुब्बियां दिखाकर ताइवान को धमका रहा है। किसी भी समय हमले की आशंका से ताइवान भी तैयार है। राजधानी ताइपे सहित द्वीप के अधिकतर शहरों में आम लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि चीन को ताइवान पर आक्रमण करने के लिए 20 लाख सैनिकों की आवश्यकता होगी। फिर भी तय नहीं है कि इस युद्ध में चीन को जीत ही मिले। यूक्रेन में रूसी हमला इसकी बानगी है। चीन के पास कुल एक्टिव सैनिकों की संख्या 20 लाख ही है।
ताइवान पर डाला घेरा
चीन ने ताइवान को घेरते हुए बड़े पैमाने पर जंगी जहाजों, एयरक्राफ्ट कैरियर और पनडुब्बियों की तैनाती की है। ताइवान का कहना है कि यह हमले की तैयारी जैसा दिख रहा है। चीन के युद्धाभ्यास के कारण ताइवान को कई शिपिंग रूट को बंद करना पड़ा है। इतना ही नहीं, ताइवान का हवाई यातायात भी चीन के मिसाइल परीक्षण के कारण प्रभावित हुआ है।
What's Your Reaction?