अब बोला कोहली का बल्ला, भुवी ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या लाभ..!

अब बोला कोहली का बल्ला, भुवी ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या लाभ..!
09-09-2022 - 08:15 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एशिया कप में दो मैच हारकर बाहर हो चुकी भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट की एकमात्र अच्छी बात विराट कोहली का फॉर्म में आना है।  इस मुकाबले के लिए कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया। इसी वजह से केएल राहुल ने कप्तानी की। उनके साथ विराट कोहली पारी की शुरुआत करने उतरे। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन साल बाद शतक पूरा किया। यह टी20 में उनका पहला और इंटरनेशनल क्रिकेट में 71वां शतक है।
32 गेंदों पर फिफ्टी, 53 पर शतक
विराट कोहली ने 32 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 53 गेंदों पर अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक पूरा किया। 19वें ओवर की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर विराट ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इससे पहले 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक लगाया था।
4 रन देकर 5 विकेट... भुवी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के खिलाफ स्विंग के किंग का कमाल देखने को मिला। उन्होंने 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।  भुवनेश्वर कुमार ने मात्र 4 रन दिये। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किये। भारत ने इस मुकाबले में अफगानिस्तान को 111 रनों पर रोककर 101 रनों से जीत हासिल की।
पहले ही ओवर के बनाया दबाव
भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर से अफगानिस्तान को दबाव में ला दिया। उन्होंने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई और रहमानुल्लाह गुरबाज को खाता भी नहीं खोलने दिया।
सबसे किफायती स्पेल
भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे किफायती स्पेल है। हालांकि वर्ल्ड रिकॉर्ड कनाडा के साद बिन जफर के नाम है। उन्होंने पनामा के खिलाफ 4 ओवर में बिना कोई रन दिए 2 विकेट लिये थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।