अलविदा क्वीन! ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन
ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ का गुरुवार को 96 साल की उम्र में निधन हो गया। महारानी कुछ दिनों से स्कॉटलैंड स्थित अपने बाल्मोरल कैसल में थी। वे हर साल गर्मियों में यहां आती थीं। पिछले कुछ वर्षों में उनकी हालत बिगड़ी थी और इस बार फरवरी में उन्हें कोविड-19 भी हो गया था। खराब स्वास्थ्य के चलते महारानी ने अपनी 'प्रिवी काउंसिल’ की मीटिंग रद्द कर दी और उन्हें आराम करने के लिए कहा गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को मंगलवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। ट्रस 96 वर्षीय महारानी से मिलने के लिए स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर में उनके बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पहुंची थीं।
15 देशों की सरकारों को सूचना
महारानी के निधन के बाद 15 देशों की सरकारों को इसकी जानकारी दी गई। कनाडा समेत दुनिया के इन 15 देशों पर महारानी का राज था। दुनिया के 38 कॉमनवेल्थ देशों में भी महारानी का शासन है। महारानी ने ब्रिटेन के 15 प्रधानमंत्रियों का शपथ दिलाई थी, जिसमें विंस्टन चर्चिल से लेकर लिज ट्रस तक शामिल हैं। गुरुवार को पैलेस की तरफ से कहा गया था कि महारानी बाल्मोरल में हैं और उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स और पोते प्रिंस विलियम वहां के लिए रवाना हो गये हैं।
What's Your Reaction?