Pathan : अब शाहरुख की pathan film पर बायकॉट का साया

<p>boycott pathan&nbsp;ट्रेंडिंग</p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Pathan : अब शाहरुख की pathan film पर बायकॉट का साया
16-08-2022 - 09:55 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड की फिल्मों पर इन दिनों बायकॉट का साया मंडरा रहा है। हिट फिल्मों की गारंटी कहे जाने वाले बड़े-बड़े सितारों की फिल्में औंधे मुंह गिर रही हैं या अपेक्षित कमाई नहीं कर पा रही हैं। आमिर खान की ताजा फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का बुरा हाल हो चुका है। अब शाहरुख खान की pathan film के लिए boycott pathan की मांग उठने लगी है। अब सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने अक्टूबर में रिलीज के लिए तैयार shahrukh khan pathan पर निशाना साधा है और नतीजतन ट्विटर पर #boycottpathanmovie ट्रेंड कर रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पठान’ (Pathan) अक्टूबर में रिलीज होने के लिए तैयार है। वर्ष 2018 में उनकी सबसे हालिया फिल्म ‘जीरो’ की रिलीज के बाद ये उनकी अगली फिल्म आ रही है, जिसे ट्विटर पर रिलीज होने से पहले ही इसे बायकॉट करने के लिए कहा जा रहा है।

अक्षय कुमार का कहना है कि इससे देश को बहुत बड़ा नुकसान होता है। उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, ‘हमारे यहां तो सब चीज को बायकॉट कर दो। किसी का कुछ बंद करा दो, तो किसी की ये बैन कर दो, क्या है ये? ये एक फैशन सा बन गया है और देखो, मैं हाथ जोड़कर उन लोगों से विनती करना चाहता हूं कि भाई, बैन कराकर किसका नुकसान होगा? देश का ही नुकसान होगा।’

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।