OLA EV Scooter : ओला ने लांच किया 1 लाख रुपये से भी सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

<p><strong>OLA &nbsp;EV Scooter :&nbsp;</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

OLA  EV Scooter : ओला ने लांच किया 1 लाख रुपये से भी सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर
16-08-2022 - 09:57 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत में टैक्सी बाजार की बड़ी कंपनी ओला ने अपने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर ओला एस-1 को एक बार फिर बाजार में उतार दिया है। इसकी कीमत एक लाख रुपये से मात्र एक रुपये कम यानी 99,999 रुपये रखी गयी है। यद्यपि कंपनी ने पिछले साल अगस्त में ही ओला एस-1 को लांच किया था लेकिन बाद में इसकी बिक्री को बंद कर दिया था।

ओला एस-1 कंपनी का सबसे सस्ता ई- स्कूटर है, जो कीमत के मामले में ओला एस-1 प्रो से नीचे आता है। इसमें पावर के लिए 3 केडब्लूएच की बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज पर 131 किलोमीटर चलती है। ओला इलेक्ट्रिक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इसके बेसिक मोड में 128 किलोमीटर का एवरेज मिलता है। इसके नॉर्मल मोड में 101 किलोमीटर और Sports मोड में 90 किलोमीटर का एवरेज मिलता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 95किलोमीटर प्रति घंटा सर्वाधिक स्पीड मिलेगी। यह अपने सेगमेंट में आने वाले सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है।

इसे कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, पॉर्सिलेन व्हाइट, लिक्विड सिल्वर और नियो मिंट रंगों में खरीदा जा सकता है।  ग्राहक इसे 499 रुपये देकर बुक कर सकते हैं। इसकी बिक्री 7 सितंबर 2022 से शुरू हो जाएगी। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर में ग्राहक इसे 2999 रुपये की ईएमआई पर खरीद सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।