पीएम मोदी ने जताई चिंता, शहबाज बोले शुक्रिया पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान में आई बाढ़ पर दुख जताते हुए पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी का आभार जताया है।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीडि़तों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और सामान्य स्थिति की जल्द बहाली की उम्मीद करते हैं।
शहबाज शरीफ ने आभार जताते हुए क्या कहा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आभार जताते हुए कहा कि मैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाढ़ के कारण हुए मानवीय और भौतिक नुकसान पर शोक व्यक्त करने के लिए धन्यवाद देता हूं। इंशाअल्लाह, अपने विशिष्ट गुणों के साथ, पाकिस्तान के लोग इस प्राकृतिक आपदा के प्रतिकूल प्रभावों को दूर करेंगे और अपने जीवन और समुदायों का पुनर्निर्माण करेंगे।
What's Your Reaction?