नेता कौन' सुनते ही खड़े हो गए नीतीश, तेलंगाना सीएम ने तुरंत बैठा दिया..!

नेता कौन' सुनते ही खड़े हो गए नीतीश, तेलंगाना सीएम ने तुरंत बैठा दिया..!
01-09-2022 - 01:43 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय जनता पार्टी का साथ छोडक़र नीतीश कुमार जब से महागठबंधन में गये हैं, तब से एक ही चर्चा है कि 2024 आम चुनाव में पीएम मोदी के सामने विपक्ष की ओर से चेहरा कौन, नीतीश कुमार या कोई और..?  इस सवाल का जवाब नीतीश कुमार कई मौकों पर दे चुके हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का कहना है कि अगर सभी विपक्षी पार्टियां तैयार होती हैं तो नीतीश कुमार 2024 में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चेहरा बन सकते हैं। वहीं, पटना पहुंचे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से पूछा गया कि 'विपक्ष का नेता कौन' तो उन्होंने कहा कि हमलोग बैठकर इस पर बात कर लेंगे। हालांकि इसी दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हो गए.. तब तेलंगाना सीएम ने कहा कि नीतीश जी बैठिए...।
दरअसल, पटना पहुंचे तेलंगाना सीएम केसीआर पत्रकारों से बात कर रहे थे और पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।