ममता को चार लाइन लिख टीएमसी से हवा हुए पवन

NULL

ममता को चार लाइन लिख टीएमसी से हवा हुए पवन
13-08-2022 - 09:09 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

ये शायद राजनीति में सबसे छोटा लेकिन प्रभावशाली इस्तीफा माना जाएगा। राज्यसभा के पूर्व सदस्य पवन के वर्मा ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के लगभग 9 महीने बाद शुक्रवार, 12 अगस्त को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
वर्मा ने ट्वीट किया, ‘आदरणीय ममता जी कृपया पार्टी से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। मुझे दिए गए स्नेह के लिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं आपके साथ हमेशा संपर्क में बने रहने की आशा करता हूं। आप सभी को शुभकामनाएं।’
जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व सांसद वर्मा पिछले साल नवंबर में टीएमसी में शामिल हुए थे। इस साल फरवरी में पदाधिकारियों की नई समिति के गठन के बाद, उन्हें पार्टी में कोई औपचारिक पद नहीं दिया गया था। वह पिछले कुछ महीनों से पार्टी नेतृत्व से दूरी बनाये हुए थे।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।