26/11 जैसे हमले की धमकी, उदयपुर का भी जिक्र पर विरार से पकड़ा गया एक शख्स

NULL

26/11 जैसे हमले की धमकी, उदयपुर का भी जिक्र पर विरार से पकड़ा गया एक शख्स
21-08-2022 - 12:28 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान के कोड वाले मोबाइल नंबर से शुक्रवार रात एक वॉट्सऐप मेसेज भेजकर मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी गई है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मुंबई में हाई अलर्ट कर दिया है। पुलिस को मिले इस मैसेज में कहा गया है कि छह लोग भारत में हैं, जो इस काम को अंजाम देंगे। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट हो गई। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि जिन 6 लोगों के नाम मैसेज में थे, उनमें से एक शख्स को उठाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
क्या था मैसेज
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर पर शुक्रवार रात करीब पौने बारह बजे धमकी  भरे मैसेज आए। इनमें लिखा था, ' हम लोगों का कोई ठिकाना नहीं होता। मेरा लोकेशन यहां का (पाकिस्तान) दिखेगा यानी लोकेशन आउट ऑफ कंट्री ट्रेस होगी। लेकिन, काम (धमाका) मुंबई में होगा। उदयपुर जैसा भी कांड हो सकता है। सिर तन से जुदा होगा।'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।