मुख्यमंत्री गहलोत ने मनसा माता पहाड़ी हादसे पर संवेदना व्यक्त की,मृतकों के परिजनों को सहायता की घोषणा 

<p><em>राजस्थान&nbsp;मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में मनसा माता पहाड़ी पर दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।&nbsp;सोमवार शाम झुंझुनूं के उदयपुरवाटी इलाके में मनसा माता मंदिर से 1 किलोमीटर दूर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पहाड़ी से खाई में गिरने से&nbsp;7 महिला श्रद्धालुओं और 2 बच्चों समेत 9 की मौत हो गई थी ।</em></p>

मुख्यमंत्री गहलोत ने मनसा माता पहाड़ी हादसे पर संवेदना व्यक्त की,मृतकों के परिजनों को सहायता की घोषणा 
31-05-2023 - 11:35 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

गहलोत ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति, परिजनों को दुख सहने की शक्ति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मृत्यु दुःखद है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना से नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

बता दें की सोमवार शाम  करीब 6 बजे झुंझुनूं के उदयपुरवाटी इलाके में मनसा माता मंदिर से 1 किलोमीटर दूर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पहाड़ी से खाई में गिर गई थी । हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं और 2 बच्चों समेत 9 की मौत हो गई थी। हादसे में घायल 24 को उदयपुरवाटी सीएचसी और 14 को पौंख सीएचसी पहुंचाया गया था। 

पुलिस ने मनसा माता की पहाड़ियों में रात को विशेष लाइटें लेकर सर्च अभियान चलाया है। दुर्घटना में घायल कोई बच्चा या महिला पहाड़ियों में दूर जाकर गिर गई हों, जो सामने नहीं आई हो, उनको खोजने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।