जयपुर के सेंट विल्फ्रेड पीजी महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

<p><em><strong>राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय और धारा संस्थान के सहयोग से जयपुर के सेंट विल्फ्रेड पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई ने कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया।</strong></em></p>

जयपुर के सेंट विल्फ्रेड पीजी महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन
03-12-2022 - 11:26 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

शनिवार, 3 दिसंबर को आयोजित इस कैंप में महाविद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सुधीर वर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 65 विद्यार्थियों ने वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय और बूस्टर डोज का लाभ लिया। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए मोहम्मद आदिल, राकेश जांगिड़, अनिरुद्ध सिंह, विनायक चतुर्वेदी आदि स्वयंसेवकों ने पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया।

जयपुर के सेंट विल्फ्रेड पीजी कॉलेज मे कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप  को सफल बनाने में एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों का सक्रिय सहयोग रहा।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ फरीदा हसनी ने कार्यक्रम के अंत में  धारा संस्था के साथ नर्सिंग टीम का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वालों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।