Aamalaki Ekadashi 2023 : आज रखें व्रत आमलकी एकादशी का, यहां जानें व्रत और पारण का समय

<p><em><strong>Aamalaki Ekadashi 2023 :&nbsp;</strong>आज है आमलकी एकादशी। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के रूप में जाना जाता है। आमलकी एकादशी महाशिवरात्रि और होली के मध्य में आती है। अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार वर्तमान में यह फरवरी या मार्च के महीने में आती है।इस &nbsp;बार आमलकी एकादशी 2 मार्च से शुरु होकर 3 मार्च तक रहेगी।</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Aamalaki Ekadashi 2023 : आज रखें व्रत आमलकी एकादशी का, यहां जानें व्रत और पारण का समय
03-03-2023 - 12:56 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

ये फाल्गुन मास में पड़ने वाली दूसरी एकादशी है। इस दिन उदयातिथि के अनुसार इस बार व्रत 3 मार्च को रखा जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि फाल्गुन शुक्ल Aamalaki Ekadashi tithi का प्रारम्भ - मार्च 02, 2023 को सुबह 06:39 बजे से माना गया है। फाल्गुन शुक्ल आमलकी एकादशी तिथि मार्च 03, 2023 को सुबह 09:11बजे समाप्त हो रही है। 

बता दें कि एकादशी के व्रत को समाप्त करने को पारण कहते हैं। एकादशी व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना अति आवश्यक माना जाता है। इस तरह फाल्गुन शुक्ल आमलकी  आमलकी एकादशी व्रत पारण का समय  मार्च 04, 2023 को  सुबह 06:44  बजे  से सुबह 09:03 बजे तक है।  पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय  सुबह 11:43 बजे  है। 
आपको बता दें कि Aamalaki Ekadashi का व्रत 3 मार्च को ही रखा जाएगा। इस दिन पूरे भक्ति-भाव के साथ विष्णु जी की आराधना करें और व्रत रखें। आमलकी एकादशी व्रत के प्रभाव से साधक जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति पाकर विष्णु लोक को प्राप्त होता है। इस व्रत को रखने के बेहद लाभ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।