ओ भाई... क्यूटनेस भर-भर के ! सलमान खान के सबसे छोटे फैन पर हो जाएंगे लट्टू
<p><em><strong>सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जो सलमान खान के टाइगर लुक में नजर आ रहा है। लोग इसे भाईजान का सबसे छोटा और क्यूट फैन बता रहे हैं।</strong></em></p>
सलमान खान के फैंस पर इन दिनों ‘टाइगर 3’ का बुखार चढ़ा हुआ है। लोग ‘टाइगर’ के स्टाइल को फॉलो कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं, क्योंकि ये वीडियो सुपरस्टार सलमान खान के सबसे छोटे फैन की है, जो सिर्फ 7 महीने का है। इस वीडियो में सलमान का ये नन्हा फैन उनकी ही तरह उनके ट्रेडमार्क स्कार्फ को कैरी किए हुए है, साथ ही उनका लकी ब्रेसलेट भी पहने है। ऐसे में वीडियो में उसका लुक हर किसी को लुभा रहा है।
सलमान खान के मेकअप आर्टिस्ट का बेटा
इस क्यूट बच्चे की पहचान की बात करें तो दिलचस्प बात यह है कि यह बच्चा सलमान खान से जुड़ा है। अब आप सोच रहे होंगे कैसे? तो बता दें, यह क्यूट बेबी किसी और का नहीं बल्कि सीनियर मेकअप आर्टिस्ट राजू भाई का पोता है। गौरतलब है कि राजू भाई 3 दशकों से सलमान खान की टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।
फैंस ने बताया इसे सबसे क्यूट फैन
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है, ‘यह वीडियो वायरल हो रहा है और बच्चे की मुस्कान हम सभी को हंसा रही है, क्यूट।’
एक अन्य ने लिखा, ‘यह बच्चा बहुत प्यारा और क्यूट है। और सबसे अच्छी बात यह है कि वह सलमान खान का फैन है।’
एक यूजर ने कमेंट किया, ‘यह खूबसूरत बच्चा आज टाइगर 3 देखने के लिए सलमान खान बन गया है...सो क्यूट!’
What's Your Reaction?