Women's T20 World cup : सिर्फ पांच रनों से टूटा भारतीय टीम का ख्वाब,ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार पहुंचा फाइनल में

<p>Women&#39;s T20 World cup:&nbsp;</p> <p><em>महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने भारतीय टीम को आखिरी ओवर में 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने से चूक गई तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार फाइनल में जगह बनाई</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Women's T20 World cup : सिर्फ पांच रनों से टूटा भारतीय टीम का ख्वाब,ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार पहुंचा फाइनल में
24-02-2023 - 05:17 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत ने 28 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर (52 रन, 34 गेंद) और जेमिमा रोड्रिग्स (43 रन, 24 गेंद) के बीच चौथे विकेट के लिये 41 गेंद में 69 रन की साझेदारी से उसने मैच में वापसी की। भारत को अंतिम 30 गेंद में 39 रन की जरूरत थी जो ज्यादा मुश्किल नहीं था और उसके पांच विकेट बाकी थी। कप्तान हरमनप्रीत काैर 52 रन बनाकर रन आउट हो गईं, जिसके बाद विकेटकीपर रिचा घोष भी 14 रन बनाकर चलती बनीं। 

Women's T20 World cup : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत को 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रनों का लक्ष्य दिया। सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 7 चौकों की 1 छक्के की मदद से 37 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी जोड़ीदार एलिसा हीली ने 26 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से शिखा पांडे ने 2 विकेट चटकाए, जबकि दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने 1-1 विकेट हासिल की।
भारतीय टीम में हरमनप्रीत के अलावा शैफाली वर्मा 9, स्मृति मंधाना 2 तो यास्तिका भाटिया 4 रन बना सकीं। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की दरकरार थी, लेकिन दीप्ती शर्मा जीत नहीं दिला पाईं। टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन ही बना सकी।

बता दें कि भारतीय टीम पांच बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले विश्व कप फाइनल में भी हार गयी थी और हाल में उसे राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में भी पराजय का सामना करना पड़ा था। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।