Pakistan Economy : दिमाग से दिवालिया पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी बोली, ‘समुद्र तट पर शारीरिक संबंध बनाते भाई-बहन’ विषय पर निबंध लिखो..!

<p><em><strong>Pakistan Economy :&nbsp;पाकिस्तान आर्थिक के साथ-साथ नैतिक तौर पर भी दिवालियापन की गर्त में जाता नजर आ रहा है। इस्लामाबाद के एक विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों से फ्रांस के समुद्र तट पर यौन संबंध बनाते भाई-बहन के विषय पर निबंध लिखने को कहा है।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Pakistan Economy : दिमाग से दिवालिया पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी बोली, ‘समुद्र तट पर शारीरिक संबंध बनाते भाई-बहन’ विषय पर निबंध लिखो..!
22-02-2023 - 08:24 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस्लामाबाद में कॉमसैट्स विश्वविद्यालय के परीक्षा पत्र की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और नेटिजन्स में भयंकर नाराजगी पैदा कर रही है। इस्लामाबाद मे ऑनलाइन साझा किए गए विश्वविद्यालय के अंग्रेजी प्रश्न पत्र में छात्रों को ‘छुट्टी के दौरान भाई और बहन के शारीरिक संबंध बनाने’ के परिदृश्य पर 300 शब्दों का निबंध लिखने के लिए कहा गया था।
अनाचार संबंध पर सवाल
प्रश्न में उद्धरित गद्यांश का मजमून कुछ इस प्रकार था, ‘जूली और मार्क भाई-बहन हैं। वे कॉलेज की गर्मियों की छुट्टी के दौरान फ्रांस में एक साथ यात्रा कर रहे थे। एक रात वे समुद्र तट के पास एक केबिन में अकेले रह रहे थे। उन्होंने फैसला किया कि अगर वे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करते हैं तो यह दिलचस्प और मजेदार होगा। कम से कम, यह उन दोनों के लिए एक नया अनुभव होगा। जूली पहले से ही बर्थ कंट्रोल की गोलियां ले रही थी और मार्क सुरक्षित रहने के लिए कंडोम का भी उपयोग करता है। वे दोनों शरीरिक संबंध बनाते हैं लेकिन उन्होंने फिर कभी ऐसा नहीं करने का फैसला किया। वे उस रात को एक विशेष राज के रूप में रखते हैं, जो उन्हें एक-दूसरे के और भी करीब महसूस कराता है।’
इसके बाद छात्रों से सवाल पूछा गया कि आप इसके बारे में क्या सोचते हैं? क्या उनके लिए प्यार करना ठीक था? अपने उत्तर के लिए कारण दें और अपने ज्ञान और व्यक्तिगत राय से कुछ प्रासंगिक उदाहरण शामिल करें।
प्रोफेसर को किया बर्खास्त
विवादास्पद प्रश्न पर जनता की नाराजगी के बाद, विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने अंग्रेजी का पेपर सेट करने वाले प्रोफेसर का अनुबंध रद्द कर दिया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के एक पत्र में कहा गया है, ‘माननीय संघीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कॉमसैट्स विश्वविद्यालय इस्लामाबाद (सीयूआई) के बैचलर्स ऑफ इंजीनियरिंग के अंग्रेजी विषय की प्रश्नोत्तरी की सामग्री के बारे में चिंताओं और शिकायतों को गंभीरता से लिया है।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।