खुली जीप... 35 किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ जनसैलाब और आतिशबाजी, खास है मोदी का रोड शो..!

<p><em><strong>गुरुवार को पीएम मोदी ने अहमदाबाद में मेगा रोड शो किया। इस दौरान सड़कों पर लाखों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने पीएम पर फूलों की बरसात की और हर हर मोदी के नारे लगाए।</strong></em></p>

खुली जीप... 35 किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ जनसैलाब और आतिशबाजी, खास है मोदी का रोड शो..!
02-12-2022 - 07:06 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सड़क के दोनों ओर लाखों लोगों की भीड़, फूलों की बरसात, आसमान में आतिशबाजी का शानदार नजारा और हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे... गुजरात के अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र का रोड शो देखने वाला हर शख्स दंग था। खुली जीप में जनता के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने जब लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया तो नारों से पूरा अहमदाबाद गूंज उठा। 
रोड शो के दौरान लोग अपनी घरों की छतों पर चढ़कर पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेकरार नजर आए। पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भीड़ में कई लोगों की सांसें चढ़ी हुई थीं। मगर मोदी की झलक पाने के लिए वह सुबह 5 बजे से देर शाम तक अहमदाबाद की सड़कों पर डटे रहे। ऐसा नजारा शायद ही आज से पहले कभी देखने को मिला हो। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान लोगों की भीड़ को मैनेज करने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
क्यों खास हो जाती है पीएम मोदी की रैली?
पीएम मोदी को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल घेरने की कोशिश करते हैं। मगर उसके बाद भी पीएम मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। पीएम मोदी अपने रोड शो और रैली के दौरान लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए स्थानीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं। पीएम मोदी के भाषण के शुरुआती 30 सेकंड ही लोगों को उनसे कनेक्ट कर देते हैं। पीएम मोदी अपने रोड शो के दौरान जनता के अलावा देश के लिए अपना सबकुछ कुर्बान करने वाली हस्तियों का सम्मान करना भी नहीं भूलते हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने रोड शो के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को भी श्रद्धांजलि दी। जनता से सीधे कनेक्ट होने की कला ही पीएम मोदी के रोड शो और रैलियों को खास बना देती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।