मैनपुरी सीट है प्रतिष्ठा का प्रश्न, मुलायम कुनबे ने झोंकी ताकत,कर रहे हैं डोर टू डोर डिंपल को वोट देने की अपील 

<p><em><strong>उत्तर प्रदेश में मैंनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में धीरे धीरे माहौल गर्माता जा रहा है । समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह की सीट मैनपुरी में पूरी ताकत झोंक दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव समते पूरा परिवार &nbsp;सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार और डोर टू डोर कैंपेनिंग कर रहा है।&nbsp;</strong></em></p> <p>&nbsp;</p> <p>&nbsp;</p>

मैनपुरी सीट है प्रतिष्ठा का प्रश्न, मुलायम कुनबे ने झोंकी ताकत,कर रहे हैं डोर टू डोर डिंपल को वोट देने की अपील 
02-12-2022 - 03:55 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

ऑल इज़ वेल की तर्ज पर जनता को दिखाई पारिवारिक एकता 
आज शिवपाल यादव अखिलेश यादव के साथ चुनावी प्रचार के लिए जसवंत नगर पहुंचे। इससे पहले बुधवार को मैनपुरी में एक जनसभा में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और डिंपल यादव एक मंच पर नजर आए। उस दौरान शिवपाल यादव ने बहू डिंपल की ऐतिहासिक जीत की अपील की थी। साथ ही मैनपुरी में जनसभा में शिवपाल यादव ने अखिलेश को छोटे नेताजी के खिताब से नवाजा। जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा हम चाहते हैं अखिलेश को लोग छोटे नेताजी कहें। अखिलेश को जनता छोटे नेताजी के नाम से पुकारे। शिवपाल ने कहा मैं और अखिलेश एक हो गए हैं। पूरा परिवार एकजुट है।

शिवपाल  यादव ने जमकर कोसा  बीजेपी सरकार को 
समाजवादी पार्टी के कामों की तारीफ करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि सपा ने कभी किसी को नहीं धमकाया, सपा कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है। भाजपा  के लोग जनता के बीच नहीं जाते हैं, सरकार गुंडई के माध्यम से चुनाव जीतना चाहते हैं। शिवपाल ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान की अपील करते हुए कहा कि मतदान कम मत होने देना।  शिवपाल यादव ने ये भी कहा कि इस बार लोकतंत्र पर हमला न हो. इस बार संविधान को बचाना है। बीजेपी के हाथ से सत्ता छीन लेनी चाहिए। जसवंत नगर से रिकॉर्ड वोट दें। हमारे एक होने से बीजेपी को हार मिलेगी। 

चाचाजी को नेता जी का चेला बताया अखिलेश ने 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी जानती है। कि वह चुनाव हार चुकी है। खिसियाई बीजेपी ही अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। सीएम योगी के पेंडुलम वाले बयान पर अखिलेश ने कहा कि योगी जी हम मैनपुरी आए थे तो वह फिजिक्स के स्टूडेंट बन गए थे। लेकिन उन्हें पता नहीं हमारे चाचा जी ने नेताजी से राजनीति सीखी है। ऐसा झूला झुलाएंगे कि पता नहीं चलेगा कि कहां चले गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सीएम योगी ने चाचा शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी हालत घड़ी के पैंडुलम की तरह हो गई है। उन्हें कुर्सी तक नहीं मिली.. हैंडल पर बैठना पड़ा था। यही नहीं बातों-बातों में उन्होंने कह डाला कि कुछ लोग फुटबॉल बन गए हैं। फुटबॉल बनने से बचना होगा।

पुलिसवालों से भी मांग लेना वोटः अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों के घर पर पुलिस छापा मार रही है। आप इन पुलिसवालों से भी वोट मांग लेना, नेताजी ने फोर्स के लिए बहुत काम किया है। छापा किसके यहाँ पड़ना है, इसकी लिस्ट बीजेपी के नेता बनाते हैं। खिसियाई बीजेपी जान गई है कि वो मैनपुरी का उपचुनाव हार चुकी है। इस दौरान अखिलेश यादव ने रक्षामंत्री रहते हुए नेताजी की उपलब्धियां भी बताई और डिंपल यादव को भारी वोटों से जीत दिलाने की अपील की।

भाजपा और सपा  पूरी तरह से एक दूसरे पर हमलावर हो रही हैं। दोनों अपने-अपने तरीके से लोगो को सिखाने और समझाने की कोशिश कर रही हैं  पर शायद इन नेताओं को ये नहीं पता कि ये तो पब्लिक है,ये सब जानती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।