वीडियो बना रही कोरियाई लड़की के साथ दो लड़कों की गंदी हरकत से पूरा देश शर्मसार

<p><em><strong>मुंबई से देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोरिया से मुंबई आई एक व्लॉगर के साथ सरेराह छेड़खानी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी लड़कों मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।&nbsp;</strong></em></p>

वीडियो बना रही कोरियाई लड़की के साथ दो लड़कों की गंदी हरकत से पूरा देश शर्मसार
02-12-2022 - 07:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुंबई की एक गली में सेल्फी वीडियो शूट कर रही एक कोरियाई व्लॉगर से स्कूटी सवार दो लड़कों ने सरेआम छेड़छाड़ की। वीडियो देखते ही देखते पूरी दुनिया में वायरल हो गया। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और गुरुवार को आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी के रूप में हुई। 
इन दोनों की उम्र 19 और 20 साल है। वीडियो वायरल होने के बाद खार पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली, लेकिन उन्होंने खुद इस घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी। 

वायरल वीडियो में जब ये कोरियाई लड़की सेल्फी वीडियो शूट कर रही थी तो पीछे से एक लड़का आया। सबसे पहले ये इस लड़की की उम्र पूछता है। इस लड़के की हरकतों से कोरियाई लड़की समझ जाती है कि ये छेड़ रहा है। इसके तुरंत बाद ही ये लड़का इस लड़की का हाथ पकड़कर खींचने लगता है और अपनी स्कूटी पर बैठने को कहता है। लड़की बार-बार मना करती है कि मुझे तुम्हारे साथ नहीं चलना।
किस करने की कोशिश
इसके थोड़ी देर बाद ही ये लड़का इस लड़की के करीब जाता है और किस करने की कोशिश करता है। लड़की चिल्लाने लगती है और इस हरकत का विरोध करती है। इसके बाद वीडियो शूट करते हुए वहां से चली जाती है।
स्कूटी पर किया पीछा
ये लड़के फिर भी नहीं मानते... पीछे से स्कूटी पर बैठकर लड़की का पीछा करना शुरू कर देते हैं। स्कूटी रोककर कहते हैं कि चलो हम घर तक छोड़ दें। लेकिन लड़की इनकी बातों में नहीं आती वो कहती है कि मेरा घर यहीं पास में है, मैं चली जाऊंगी। जैसे-तैसे ये इन दोनों लड़कों से पीछा छुड़ाती है।
वीडियो पूरी दुनिया में वायरल
इस पूरी घटना का ये वीडियो भारत सहित अन्य देशों में भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि इन दोनों लड़कों की इस गंदी हरकत से देश शर्मसार हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।