आई टी मंत्रालय में साइंटिस्ट बनने का मौका, भरे जाएंगे 127 पद
<p><em><strong>भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) के तहत NIC में साइंटिस्ट F, साइंटिस्ट E, साइंटिस्ट D और साइंटिस्ट C के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट calicut.nielit.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल समय है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।</strong></em></p>
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.nielit.gov.in/calicut/index.php पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती (NIELIT NIC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 127 पदों को भरा जाएगा।
NIELIT NIC Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि- 21 नवंबर 2022 है। इस चयन प्रकिया में साइंटिस्ट (सी) के 112 पद, साइंटिस्ट (डी) के 12 पद, साइंटिस्ट (ई) का एक पद और
साइंटिस्ट (एफ) के 2 पद भरे जाने हैं।
पदों के लिए के लिए योग्यता मानदंड देखने हैं तो NIELIT NIC Recruitment 2022 आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800/- रुपये है लेकिन
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
NIELIT NIC Recruitment 2022 के लिए साइंटिस्ट (सी) का वेतन 67700 – 208700, साइंटिस्ट (डी) का वेतन 78800 – 209200 रुपये, साइंटिस्ट (ई) का वेतन 123100 -215900 रुपये और साइंटिस्ट (एफ) के लिए वेतन 131100 – 216600 रुपये निर्धारित है।
What's Your Reaction?