हमारी सरकार शिलान्यास और लोकार्पण दोनों करती हैः पीएम नरेंद्र मोदी

<p>हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पीएम ने किया एम्स का उद्घाटन</p>

हमारी सरकार शिलान्यास और लोकार्पण दोनों करती हैः पीएम नरेंद्र मोदी
07-10-2022 - 06:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पिछली सरकारें परियोजनाओं की नींव रखती थीं और चुनाव के बाद उन्हें पूरा करना भूल जाती थीं। लेकिन हमारी सरकार शिलान्यास और लोकार्पण दोनों करती है। यह बात कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत जय माता नैना देवीजी के नारे से की। यह मंदिर बिलासपुर जिले में है। 
पीएम मोदी एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्‌घाटन करने के बाद लुहनू मैदान में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इन संस्थानों की आधारशिला उन्होंने ही 2017 में रखी थी। मोदी ने 3,650 करोड़ रुपये की दूसरी विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को एक पारंपरिक वाद्य यंत्र ‘रणसिंघा’भेंट किया। मोदी ने इसे बजाया और बाद में कहा, ‘यह भविष्य की हर जीत की शुरुआत का प्रतीक है।’
बिलासपुर को मिला दोहरा उपहार
प्रधानमंत्री ने कहा कि एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन के साथ बिलासपुर को विकास का दोहरा उपहार मिला है। उन्होंने कहा, ‘मैं सौभाग्यशाली हूं कि हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा का हिस्सा रहा हूं। राज्य में विकास इसलिए संभव हुआ है, क्योंकि यहां के लोगों ने केंद्र और राज्य दोनों में बीजेपी की सरकार के लिए मतदान किया था। 2014 में हिमाचल प्रदेश में केवल तीन मेडिकल कॉलेज थे। पिछले आठ वर्षों में आठ और मेडिकल कॉलेज और एम्स स्थापित किए गए हैं। राज्य को मेडिकल टूरिज़म से काफी फायदा हो सकता है।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।