पालतू जानवरों को साथ ले जा सकेंगे अकासा एयर के यात्री, 15 अक्टूबर से बुकिंग और संचालन 1 नवंबर से होगा शुरू

पालतू जानवरों को साथ ले जा सकेंगे अकासा एयर के यात्री, 15 अक्टूबर से बुकिंग और संचालन 1 नवंबर से होगा शुरू
06-10-2022 - 10:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिवंगत राकेश झुनझुनवाला द्वारा प्रवर्तित रही और कुछ दिनों पूर्व ही शुरू की गयी  विमान सेना अकासा एयर में विशेष सुविधा शुरू होने वाली है। इस विशेष सुविधा के तहत अकासा एयर के विमानों मे यात्रियों को पालतू जानवरों के साथ उड़ान भरने का मौका रहेगा। इसके लिए बुकिंग 15 अक्टूबर से और उड़ान 1 नवंबर से शुरू होने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया, जेट एयरवेज, स्पाइसजेट और विस्तारा पहले से ही पालतू जानवरों को बोर्ड पर ले जाने की अनुमति देते हैं जबकि इंडिगो और एयर एशिया में इसे लेकर अलग नियम है। फिलहाल अकासा एयर ने अपने पहले 60 दिनों का प्रदर्शन संतोषजनक बताया है।

एयरलाइन के सीईओ विनय दुबे ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि अकासा एयर ने अगस्त 2022 में ही ऑपरेशन शुरू किया था। वर्तमान में कंपनी के बेड़े में 6 विमान हैं और मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक यानी मार्च 2023 तक विमान सेवा के बेड़े का आकार बढ़ाकर कुल 18 विमान तक करने की योजना है।

अकासा एयर वर्तमान में रोजाना 30 उड़ानें भर रही है और उसने 72 बोइंग-737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया है। इसके अलावा यह जल्द ही यात्रियों को पालतू जानवर (कुत्ता, बिल्ली) अपने साथ ले जाने की इजाजत देगी। दुबे ने बताया कि अगले चार वर्षों में, एयरलाइन 54 अतिरिक्त विमान जोड़ेगी, जिससे उसके कुल बेड़े का आकार 72 विमान हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि शेयर बाजार के प्रमुख निवेशक रहे राकेश झुनझुनवाला द्वारा प्रवर्तित रही इस एयरलाइन ने 7 अगस्त को वित्तीय राजधानी से अहमदाबाद के लिए उड़ान के साथ अपना परिचालन शुरू किया था। तब से, इसने चेन्नई, कोच्चि, बेंगलुरु तक रूट नेटवर्क का विस्तार किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।