अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से मिला 20 करोड़ से ज्यादा कैश

NULL

अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से मिला 20 करोड़ से ज्यादा कैश
28-07-2022 - 02:02 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक साल तक यूपी पश्चिम बंगाल में मंत्री पार्थ चटर्जी की मिनी बैंक बनी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर में भी नोटों का अंबार मिला है। 20 करोड़ नकद तो गिने जा चुके थे और मशीनें अपने काम पर लगी हुई थीं। बुधवार, 27 जुलाई को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) यानी प्रवर्तन निदेशालय की टीम अर्पिता के दूसरे घर कोलकाता के बेलघरिया टाउन क्लब पहुंची। फ्लैट में ताला लगा था। ताला तोडक़र जब टीम अंदर पहुंची तो उसे हैरानी हुई। इस फ्लैट में भी नोटों का अंबार लगा हुआ था। पैसों की गिनती के लिए आरबीआई से पांच मशीनें मंगाई गईं। चारों ओर नोटों की गड्डियां ही गड्डियां। घर से तीन किलो सोना भी मिला है। पैसा ले जाने के लिए 20 ट्रंक मंगाये गये।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।