सिर्फ 200 मीटर चौड़ाई, 161 किलोमीटर लंबाई और सौ फीसदी रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेगा यह शहर
NULL
इस शहर को 'द लाइन' नाम दिया गया है। एक कार-मुक्त महानगर जो 100 फीसदी नवीकरणीय ऊर्जा पर चलेगा। इस शहर में सप्लाई होने वाली बिजली सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोमॉस और हाइड्रो पावर से पैदा होगी। दुनिया की पहली वर्टिकल सिटी बसेगी अमीरों के देश सऊदी अरब में। मात्र 200 मीटर चौड़े इस शहर की लंबाई 161 किमी होगी। यहां बनने वाली हर इमारत आधा किलोमीटर ऊंची होगी।
अमीरी की बुलंदी पर खड़ा सऊदी अरब दुनिया का आठवां अजूबा बनाने जा रहा है। ऐसा गगनचुंबी शहर बसने जा रहा है, जिसे आज से पहले सिर्फ हॉलीवुड की साइंस फिक्शन मूवीज में ही देखा गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरा शहर नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होगा। मतलब, इस शहर में सप्लाई होने वाली बिजली सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोमॉस और हाइड्रो पावर से पैदा होगी।
इस शहर में बिजनेस के लिए दफ्तर, बच्चों के लिए स्कूल और कॉलेज, मनोरंजन के लिए पार्क भी वर्टिकल ही होंगे। इस शहर में रहने वाले लोगों को एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में सिर्फ 20 मिनट का ही समय लगेगा।
आकर्षक और हरा दिख रहा शहर
सऊदी अरब की प्रेस एजेंसी ने शहर के लिए नवीनतम डिजाइनों की एक क्लिप जारी की है। जिसमें इस शहर को एक आकर्षक, फ्यूचरिस्टिक और आश्चर्यजनक रूप से हरा-भरा दिखाया गया है। इसमें घरों की छतों पर बगीचे बने हुए हैं, जिसमें कहीं से भी देखने पर एक ही तरह का नजारा दिखेगा।
What's Your Reaction?