बच्ची ने दिया ऐसा जवाब कि पीएम मोदी देखते रह गए...

NULL

बच्ची ने दिया ऐसा जवाब कि पीएम मोदी देखते रह गए...
28-07-2022 - 01:51 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बच्ची से संसद में ऐसा जवाब मिला कि वे अवाक् रह गए और चारों तरफ ठहाके गूंजने लगे। हुआ यूं कि बुधवार, 27 जुलाई को संसद भवन में एक छोटी बच्ची से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने पूछा कि क्या वह जानती है वे कौन हैं? बच्ची तुरंत बोल पड़ी कि आप मोदी जी हैं। आपको टीवी पर देखती हूं। आप लोकसभा टीवी में नौकरी करते हैं। यह जवाब सुनते ही पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।
दरअसल,  मध्यप्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया अपने परिवार को लेकर संसद पहुंचे थे, इस दौरान उनकी छोटी बेटी अहाना फिरोजिया ने पीएम मोदी से मिलकर उन्हें अपने जवाबों से लाजवाब कर दिया। मोदी ने भी बच्ची को चॉकलेट देकर प्यार से विदा किया।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।