भारत में 'लोन वुल्फ अटैक' की नापाक प्लानिंग कर रहा था पाक, NIA ने इरादों को ध्वस्त कर तीनआतंकी धरे.. 

<p><em>&nbsp;भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने हैदराबाद को दहलाने की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। एनआईए&nbsp; ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान भारत में बड़े आतंकी हमले साजिश कर रहा था। हैदराबाद में &lsquo;लोन वुल्फ अटैक&rsquo; &nbsp;की तैयारी चल रही थी। &nbsp;हैदराबाद से गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है कि वह ISI और लश्कर से जुड़ा हुआ है। आतंकी जाहिद पाकिस्तान में आकाओं के संपर्क में था और उसे आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए हैंड ग्रेनेड उपलब्ध कराये&nbsp;जा रहे थे।&nbsp;</em></p> <p>&nbsp;</p>

भारत में 'लोन वुल्फ अटैक' की नापाक प्लानिंग कर रहा था पाक, NIA ने  इरादों को ध्वस्त कर  तीनआतंकी धरे.. 
05-02-2023 - 05:07 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

खबरों के मुताबिक, हैदराबाद में ‘लोन वुल्फ अटैक’  की तैयारी चल रही थी। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स का प्लान सार्वजनिक जगहों, रैली या जुलूसों में ग्रेनेड फेंककर हमला करना था ताकि भारत में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ा जा सके। ये सब कुछ पाकिस्तान के इशारे पर हो रहा था। 

लोन-वुल्फ हमलों की रची गई थी साजिश
शुरुआती जांच में पता चला कि पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ हैदराबाद शहर में विस्फोटों और लोन-वुल्फ हमलों की साजिश रची गई थी। जिससे लोगों के मन में आंतक पैदा का डर पैदा किया जा सके। इसमें कहा गया है कि,”जाहिद को पाकिस्तान स्थित आकाओं से हैंड ग्रेनेट मिले थे। वह सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए सार्वजनिक सभाओं और जुलूसों पर हमला करने की योजना बना रहा था”।

आतंकी के ठिकाने से हैंड ग्रेनेड और अन्य सामान बरामद
NIA को आतंकी जाहेद के ठिकाने से 2 हैंड ग्रेनेड, करीब 4 लाख रुपये कैश और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना के मास्टरमाइंड अब्दुल जाहिद पर हैदराबाद में आतंकवाद से जुड़े कई मामलों में शामिल होने का आरोप है। इनसे हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए थे। अब्दुल पर यह संगीन आरोप भी है कि उसने लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के निर्देश पर मोहम्मद समीउद्दीन, माज हसन फारूक और कई युवाओं की आतंकवाद फैलाने के लिए भर्ती की थी। जाहिद को पहले 2005 में एक आत्मघाती बम विस्फोट मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था लेकिन सबूतों की कमी होने के चलते 2017 में उसे रिहा कर दिया गया था।
क्या है ये लोन वुल्फ हमले 
हैदराबाद से पकड़े गए ये आतंकी 'लोन वुल्फ अटैक' (Lone Wolf Attack) की तैयारी में थे। किसी अकेले इंसान का खतरनाक तरीके से सेलेब्रिटी या नेताओं पर किया जाने वाला हमला 'लोन वुल्फ अटैक' कहलाता है। इन हमलावरों के साथ कोई और शामिल नहीं होता लेकिन ये लोग भीड़ या रैली में जाकर हमला करके बड़ी तादाद में लोगों की जान ले सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।