अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, राजस्थान में 50 से अधिक वाहन जब्त
<p><em><strong>एफआईआर के साथ ही एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है।</strong></em></p>
राजस्थान के खनन विभाग की ओर से अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 11 नवंबर से चलाए जा रहे तीन दिन के विशेष अभियान में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए खनिजों के अवैध परिवहन में लिप्त 50 से अधिक वाहन जब्त किए जा चुके हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं पीएचईडी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि राज्य में रात्रिकालीन गश्त के दौरान ही 25 से अधिक वाहनों को बजरी, मेसनरी स्टोन, क्वार्टज, ग्रीट, जिप्सम आदि का अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया है। जयपुर वृत में ही पिछले 24 घंटों में 2 कंप्रेसर सहित 15 से अधिक वाहन जब्त किया जा चुके हैं। एफआईआर के साथ ही एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है।
एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो दिन पहले 10 नवंबर को जयपुर में स्टोनमार्ट का उद्घाटन करते हुए जल्दी ही नई खनिज नीति, खनन श्रमिकों के सिलिकोसिस से बचाव, खनन कार्य में श्रमिकों के सुरक्षा उपाय और खनन क्षेत्र के लिए जल्द पर्यावरण स्वीकृति पर जोर दिया।
उदयपुर जोन के अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर ने बताया कि उदयपुर, राजसमंद और भीलवाड़ा में अवैध परिवहन के 12 वाहन की जब्ती और अवैध भण्डारण के एक प्रकरण में कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही 9 लाख 37 हजार 800 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं।
What's Your Reaction?