पाक-अफगान रिश्तों में तल्खी: पाकिस्तान के आरोप का तालिबानियों ने दिया करारा जवाब

<p><em><strong>पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर आरोप लगाया कि वह टीटीपी को पालती-पोसती है। उसके इशारे पर ही पाकिस्तानी तालिबानी पाकिस्तान में आतंकी हमले करते हैं। इस पर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।</strong></em></p>

पाक-अफगान रिश्तों में तल्खी: पाकिस्तान के आरोप का तालिबानियों ने दिया करारा जवाब
19-07-2023 - 08:20 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंधों में तल्खी बढ़ने लगी है। जो पाकिस्तान तालिबान के शासन की हिमायत करता था। तालिबानियों को जिसने सत्ता दिलाने में मदद की। अब वही पानी पी-पीकर तालिबान की सरकार को कोस रहा है। हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर आरोप लगाया कि वह टीटीपी को पालती पोसती है। उसके इशारे पर ही पाकिस्तानी तालिबानी पाकिस्तान में आतंकी हमले करते हैं। इस पर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।
तालिबान ने पाकिस्तान को दिया यह जवाब
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के इस दावे को खारिज कर दिया है कि टीटीपी अफगानिस्तान के अंदर मौजूद है। तालिबान शासन दोहा समझौते की याद दिलाते हुए इस्लामाबाद पर पलटवार कर रहा है। समझौता समूह और अमेरिका के बीच हुआ था, जिसमें आश्वासन दिया गया था कि अफगान धरती का इस्तेमाल किसी के खिलाफ नहीं करने दिया जाएगा। तालिबान ने यह भी दावा किया है कि टीटीपी पाकिस्तान में काम करता है, इसलिए इसे संभालना इस्लामाबाद के लिए एक समस्या बनी हुई है और इसका अफगानिस्तान से कोई संबंध नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।