ताइवान होगा और तगड़ा: 33 करोड़ डॉलर के सैन्य साजो-सामान देगा अमेरिका
<p><em><strong>अमेरिकी रक्षा विभाग की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने गुरुवार को 33.22 करोड़ डालर की अनुमानित लागत के विदेशी सैन्य बिक्री (एफएमएस) को मंजूरी दी। इस पर ताइवान ने अमेरिकी विदेश विभाग को धन्यवाद कहा है। इस हथियार पैकेज में 30 एमएम गोला-बारूद वाहनों के पुर्जे व अन्य सामान शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में ताइवान के लिए यह 10वां हथियार बिक्री पैकेज है।</strong></em></p>
ताइवान के विरुद्ध चीन की आक्रामक गतिविधियों के बीच अमेरिका इस द्वीपीय क्षेत्र को 33.22 करोड़ डॉलर के सैन्य साजो-सामान बेचने जा रहा है। अमेरिकी रक्षा विभाग की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने गुरुवार को 33.22 करोड़ डालर की अनुमानित लागत के विदेशी सैन्य बिक्री (एफएमएस) को मंजूरी दी। इस पर ताइवान ने अमेरिकी विदेश विभाग को धन्यवाद कहा है। इस हथियार पैकेज में 30 एमएम गोला-बारूद, वाहनों के पुर्जे व अन्य सामान शामिल हैं।
10वां हथियार बिक्री पैकेज
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में ताइवान के लिए यह 10वां हथियार बिक्री पैकेज है। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने कहा कि विदेश विभाग ने अमेरिका में ताइपे आर्थिक एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधि कार्यालय (टीईसीआरओ) को सैन्य साजो-सामान बेचने की स्वीकृति दी है।
चीन ने फिर भेजे लड़ाकू विमान
चीन ने ताइवान को धमकाने के लिए फिर लड़ाकू विमान भेजे हैं। शुक्रवार सुबह कुल 24 चीनी लड़ाकू विमान और पांच युद्धपोत ताइवान के समीप देखे गए। लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान को अपना क्षेत्र बताने वाला चीन सैन्य दबाव बनाने के लिए अक्सर अपने लड़ाकू विमान और युद्धपोत भेजता रहता है।
What's Your Reaction?